लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

हमास की कैद में बंधक रहे सात इजरायली नागरिकों को छोड़ा गया
हमास की कैद में बंधक रहे सात इजरायली नागरिकों को छोड़ा गया
एजेंसी    13 Oct 2025       Email   

यरूशलम... दो साल से अधिक समय तक हमास की कैद में बंधक रहे सात इजरायली नागरिकों को वहां की सेना को सौंप दिया गया है।
इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते के तहत रिहा होने वाले बंधकों का यह पहला समूह है।
इजराइली सेना ने सोमवार की सुबह बताया कि बंधकों को इजराइली सैन्य बल और शिन बेट एजेंट इजराइली क्षेत्र में वापस लाया जा रहा है। उनके परिवारों से मिलने से पहले इनका चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा।
तेल अवीव के होस्टेज स्क्वायर पर बड़ी स्क्रीन पर सातों बंधकों के नाम प्रदर्शित होते ही वहां जमा भीड़ खुशी से झूम उठी और तालियां बजाते हुए नारे लगाने लगी। लोगों के हाथों में इजरायली झंडा था, जिसपर बंधकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करता हुआ पीला पट्टा बंधा हुआ था। वह नारे लगा रहे थे, "इन सभी को घर ले आओ - अभी!
रेड क्रॉस ने इज़राइल के स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित किया था कि सभी सात बंधकों का स्वास्थ्य ठीक है। शेष 13 बंधकों को सोमवार को रिहा किए जाने की उम्मीद है। रेड क्रॉस की गाड़ियाँ रामल्लाह के पास ओफ़र जेल पहुँच गए हैं, जहाँ से लगभग 2,000 फलस्तीनी बंदियों और कैदियों को सोमवार को इस अदला-बदली के तहत रिहा किया जाएगा।
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार सुबह इजराइल पहुंच गए हैं, जहाँ वह अपनी संक्षिप्त यात्रा के दौरान इजराइली संसद को संबोधित करेंगे और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू तथा बंधकों के परिवारों से मुलाकात करेंगे।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली