लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दक्षिण अफ़्रीका में बस दुर्घटना में कम से कम 40 लोगों की मौत
दक्षिण अफ़्रीका में बस दुर्घटना में कम से कम 40 लोगों की मौत
एजेंसी    13 Oct 2025       Email   

जोहान्सबर्ग... दक्षिण अफ़्रीका के लिम्पोपो प्रांत में रविवार शाम हुयी एक बस दुर्घटना में सात बच्चों समेत कम से कम 40 लोगों की मौत हो गयी और कईं अन्य घायल हो गये।
सड़क यातायात प्रबंधन निगम ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि बस एक पहाड़ी दर्रे पर सड़क से उतरकर नीचे गिर गयी। बस हादसे में हताहत लोग ज़िम्बाब्वे और मलावी के नागरिक थे जो पूर्वी केप प्रांत से स्वदेश लौट रहे थे।
लिम्पोपो प्रांतीय सरकार के प्रमुख फोफी रामाथुबा ने कहा, "यह एक बहुत ही गंभीर त्रासदी है। लिम्पोपो प्रांतीय सरकार की ओर से, हम ज़िम्बाब्वे और मलावी के प्रभावित परिवारों सहित सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उन्हें उचित उपचार एवं मनोवैज्ञानिक सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली