लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पाकिस्तान सेना ने 20 तालिबान सैनिकों के मारे जाने का दावा किया
पाकिस्तान सेना ने 20 तालिबान सैनिकों के मारे जाने का दावा किया
एजेंसी    15 Oct 2025       Email   

काबुल/इस्लामाबाद,....... पाकिस्तानी सेना ने पाक-अफगान सीमा पर संघर्ष के दौरान तालिबान के लगभग 20 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। दोनों पक्षों ने हताहतों के बारे में परस्पर विरोधी आंकड़े दिये हैं।
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार सुरक्षा बलों ने बुधवार तड़के बलूचिस्तान में तालिबान के बड़े पैमाने पर हमले को असफल कर दिया, जिसमें अफगान सीमा के पास स्पिन बोल्डक क्षेत्र में उसके 15-20 सैनिक मारे गए।
इस्लामाबाद के अनुसार तालिबान सैनिकों ने सीमा पर पाकिस्तानी ठिकानों में सेंध लगाने के लिए चारों दिशाओं से हमला किया, जिसके बाद पाकिस्तानी सशस्त्र कर्मियों ने गोलीबारी शुरू कर दी
पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है और स्थिति को 'नियंत्रण में, लेकिन तनावपूर्ण' बताया। स्थानीय सूत्रों ने सीमा की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों पर रुक-रुक कर गोलीबारी और सुरक्षा बढ़ाए जाने की सूचना दी है।
तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी दावों का खंडन करते हुए घोषणा की कि पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी के बाद तालिबान लड़ाकों ने जवाबी हमलों में पाकिस्तानी सैनिकों को भारी नुकसान पहुंचाया और कई सैन्य प्रतिष्ठानों को तबाह कर दिया।
मुजाहिद ने यह आरोप लगाया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में 12 अफगानी नागरिक मारे गए और लगभग 100 अन्य घायल हुए। दोनों पक्षों के दावों की हालांकि पुष्टि नहीं हुयी है।
पाकिस्तान का कहना है कि काबुल में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से पाकिस्तान को वहां से बढ़ते हमलों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सत्तारूढ़ तालिबान सरकार ने पाकिस्तानी अधिकारियों पर अफगान नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करने और बार-बार उसकी क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली