लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हराया
एजेंसी    31 Oct 2025       Email   

मेलबर्न... जॉश हेजलवुड (तीन विकेट), जेवियर बार्टलेट और नेथन एलिस के (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान मिचेल मार्श (46) और ट्रैविस हेड (28) की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में 40 गेंदें शेष रहते भारत को चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।

126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। पांचवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने ट्रैविस हेड को आउटकर भारत को पहली सफलता दिलाई। ट्रैविस हेड ने 15 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 28 रन बनाये। इसके बाद आठवें ओवर में कुलदीप यादव ने मिचेल मार्श को अपना शिकार बना लिया। मिचेल मार्श ने 26 गेंदों में दो चौके और चार छक्के लगाते हुए 46 रनों की पारी खेली। टिम डेविड (एक) को वुरुण चक्रवर्ती ने तथा जॉश इंग्लिस (20) को कुलदीप यादव ने आउट किया। जीत से दो रन दूर ऑस्ट्रेलिया को जसप्रीत बुमराह ने मिचेल ओवेन (14) और अगली ही गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट (शून्य) को आउटकर भारतीय खेम में खुशी का लहर दी। 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कस स्टॉयनिस ने दो रन लेकर स्कोर छह विकेट पर 126 कर मैच ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया। मार्कस स्टॉयनिस छह रन बनाकर नाबाद रहे। जॉश हेजलवुड को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया।

भारत के लिए कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरूण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिये।

इससे पहले आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचले मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में 20 रन के स्कोर पर शुभमन गिल (पांच) का विकेट गंवा दिया। उन्हें जॉश हेजलवुड ने मिचेल मार्श के हाथों कैच आउट कराया। अगले ही ओवर में नेथन एलिस ने संजू सैमसन (दो) को पगबाधा आउटकर पवेलियन भेज दिया। पांचवें ओवर में हेजलवुड ने तीसरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (एक) और उसके बाद इसी ओवर की पांचवीं तिलक वर्मा (शून्य) का शिकार कर लिया। अक्षर पटेल पटेल ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान आठवें ओवर में वह रन लेने के प्रयास में वह रनआउट हो गये। उन्होंने सात रन बनाये। ऐसे संकट के समय में बल्लेबाजी करने आये हर्षित राणा ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी को संभाला। अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर हर्षित राणा लपके गये। हर्षित राणा ने 33 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 33 रनों की पारी खेली। इसी ओवर में जेवियर बार्टलेट ने शिवम दूबे (चार) को भी अपना शिकार बना लिया। भारत का आठवां विकेट 17वें ओवर में कुलदीप यादव (शून्य) के रूप में गिरा। उन्हें मार्कस स्टॉयनिस ने आउट किया। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को एलिस ने पगबाधा आउटकर भारत के चुनौतीपूर्ण स्कोर की उम्मीद को तगड़ा झटका दिया। अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में सात चौके और दो छक्के लागते हुए 68 रनों की पारी खेली। इसी ओवर में एलिस ने जसप्रीत बुमराह (शून्य) को रनआउट कर भारतीय का 125 के स्कोर पर अंत कर दिया। भारत के नौ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंचे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉश हेजलवुड ने तीन विकेट लिये। जेवियर बार्टलेट और नेथन एलिस को दो-दो विकेट मिले। मार्कस स्टॉयनिस ने एक बल्लेबाज को आउट किया।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और