लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

नोबेल विजेता अल्बर्ट लुथुलि की मौत पर बड़ा खुलासा: अदालत ने कहा "दुर्घटना नहीं, हत्या थी"
नोबेल विजेता अल्बर्ट लुथुलि की मौत पर बड़ा खुलासा: अदालत ने कहा "दुर्घटना नहीं, हत्या थी"
एजेंसी    01 Nov 2025       Email   

पीटरमैरिट्ज़बर्ग..... दक्षिण अफ्रीका के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और रंगभेद विरोधी आंदोलन के महानायक इंकोसी अल्बर्ट जॉन लुथुलि की मौत को लेकर दशकों पुराना रहस्य अब खुलने लगा है। लगभग 58 साल बाद, दक्षिण अफ्रीका की एक अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा है कि लुथुलि की मृत्यु एक दुर्घटना नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई हत्या थी।
दक्षिण अफ्रीका की एक शीर्ष अदालत ने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता अल्बर्ट लुथुली की दक्षिण अफ्रीकी रेलवे कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर काम कर रही रंगभेदी पुलिस ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
पीटरमैरिट्ज़बर्ग हाईकोर्ट ने 1967 की उस जांच को भी रद्द कर दिया है जिसमें पाया गया था कि लुथुली की मौत एक मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई थी। फैसला सुनाते हुए, न्यायाधीश नोम्पुमेलो राडेबे ने कहा कि दोबारा खोली गई जाँच में पेश किए गए सबूत 1967 की जाँच के निष्कर्षों का समर्थन नहीं करते।
गौरतलब है कि अल्बर्ट लुथुलि की मौत 21 जुलाई 1967 को एक ट्रेन की चपेट में आने से हुई बताई गई थी। उस समय देश रंगभेद शासन के अधीन था और सरकारी एजेंसियों ने इस घटना को "दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना" बताया था।
यह फैसला दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नटाल हाई कोर्ट ने सुनाया। अदालत ने कई महीनों तक चली नई जांच के बाद पाया कि उस दौर में रंगभेद विरोधी नेताओं को अक्सर उत्पीड़न, निगरानी और हिंसा का सामना करना पड़ता था, और इस महान नेता की मौत भी उसी राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा थी।
अदालत ने कहा, "यह असंभव है कि इतने अनुभवी व्यक्ति का ट्रेन से दुर्घटनावश टकराव हुआ हो। उपलब्ध सबूत बताते हैं कि उनकी हत्या की गई थी, और इसे दुर्घटना की तरह पेश किया गया।"
अल्बर्ट लुथुलि ज़ुलू समुदाय के पारंपरिक नेता और अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के अध्यक्ष थे। उन्होंने 1950 और 60 के दशक में अहिंसात्मक संघर्ष के ज़रिए रंगभेद शासन के खिलाफ आवाज़ उठाई। महात्मा गांधीजी के सिद्धांतों से प्रेरित होकर उन्होंने हमेशा शांति, संवाद और नैतिक साहस को हथियार बनाया। उनके इसी योगदान के लिए उन्हें 1960 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था वे अफ्रीका के पहले नोबेल शांति विजेता बने।
एएनसी और मानवाधिकार संगठनों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि यह रंगभेद काल के अन्याय के खिलाफ "सत्य और न्याय की ऐतिहासिक जीत" है।
दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने संकेत दिया है कि इस फैसले के बाद रंगभेद-युग के दौरान हुई अन्य मौतों की भी पुनः जांच की जा सकती है।






Comments

अन्य खबरें

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य