लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने दी बधाई
कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने दी बधाई
एजेंसी    05 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली .... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किए गए एक संदेश में पीएम मोदी ने कहा, देश के अपने सभी परिवारजनों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की कोटि-कोटि शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ा यह दिव्य अवसर हर किसी के लिए सुख, शांति, आरोग्य और सौभाग्य लेकर आए। पावन स्नान, दान-पुण्य, आरती और पूजन से जुड़ी हमारी यह पवित्र परंपरा सबके जीवन को प्रकाशित करे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु, गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, श्री गुरु नानक देव जी का जीवन और संदेश शाश्वत ज्ञान के साथ मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। करुणा, समानता, विनम्रता और सेवा की उनकी शिक्षाएं अत्यंत प्रेरणादायक हैं।’ प्रधानमंत्री ने कहा, उनके प्रकाश पर्व पर बधाई। उनकी दिव्य ज्योति हमारे ग्रह को सदैव प्रकाशमय करती रहे।’ गुरु नानक जयंती को गुरुपर्व के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भी राष्ट्र को बधाई दी, जिसे देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा,  ‘सभी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ा यह दिव्य अवसर सभी के लिए सुख, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।’ मोदी ने कहा,  ‘पवित्र स्नान, दान, आरती और पूजा से जुड़ी हमारी पवित्र परंपरा सभी के जीवन को प्रकाशमय करे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बिहार की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को याद किया। उन्हें प्यार से ‘बिहार कोकिला’ भी कहा जाता है। 
अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा,  ‘बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को विश्व भर के सिखों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दीं। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किए गए एक संदेश में, श्री मोदी ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं की कालातीत प्रासंगिकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,  ‘श्री गुरु नानक देव जी का जीवन और संदेश शाश्वत ज्ञान के साथ मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
सीएम योगी ने शारदा सिन्हा, भूपेन हज़ारिका की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा और महान संगीतकार भूपेन हज़ारिका की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है । मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि प्रख्यात लोक गायिका, पद्म विभूषण डॉ. शारदा सिन्हा जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनके स्वर में लोकजीवन की लय और लोकमन की करुणा बसती थी। उनकी मधुर वाणी ने मैथिली, भोजपुरी सहित अनेक लोक भाषाओं और लोक संस्कृति को जन-जन के हृदय में प्रतिष्ठित किया। उनकी स्वर-धारा हमारी स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेगी। 






Comments

अन्य खबरें

राहुल गांधी बोले-ब्राजीलियन मॉडल तो छोटा सा उदाहरण
राहुल गांधी बोले-ब्राजीलियन मॉडल तो छोटा सा उदाहरण

नई दिल्ली .... कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल पर हो रही चर्चा पर शुक्रवार को रिएक्शन दिया। राहुल ने कहा- मीडिया छोटे-छोटे उदाहरण उठा रहा है, जैसे एक ब्राजीलियाई महिला ने वोट कैसे दिया।

चुनावी पारदर्शिता पर सुप्रीम सख्ती, नामांकन पत्र में सजा छिपाने पर अमान्य होगा चुनाव
चुनावी पारदर्शिता पर सुप्रीम सख्ती, नामांकन पत्र में सजा छिपाने पर अमान्य होगा चुनाव

नई दिल्ली ... कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार अपने एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की गर्वित ध्वज वाहक है। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के

आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं
आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं

नई दिल्ली .... बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने भागलपुर एवं अररिया में सभा की। यहां उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। बिहार

आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है
आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है

नई दिल्ली ... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के मुलाकात की और कहा कि वे आज युवा पीढ़ी की लड़कियों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं, इससे उन्हें