लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कांग्रेस ने पूछा सवाल, पीएम क्यों नहीं मान रहे कि वे ट्रंप से बात करते हैं?
कांग्रेस ने पूछा सवाल, पीएम क्यों नहीं मान रहे कि वे ट्रंप से बात करते हैं?
एजेंसी    05 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली ... अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस की तरफ से जारी एक बयान ने भारत में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, व्हाइट हाउस की तरफ से हाल ही में कहा गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर बातचीत करते हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने बुधवार को सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री इसे स्वीकार क्यों नहीं करते और आखिर वह किस बात से डरते हैं। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि देश के लोगों को यह जानकारी भी अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान से ही मिली थी कि ऑपरेशन सिंदूर को रोक दिया गया है। 
उन्होंने कहा कि अब लोगों को व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलीन लेविट के माध्यम से पता चला है कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी व्यापार समझौते को लेकर लगातार बातचीत कर रहे हैं। रमेश ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच बातचीत होनी ही चाहिए। लेकिन प्रधानमंत्री इसे स्वीकार क्यों नहीं करते कि वह ट्रंप से बात करते हैं? आखिर वह किससे डरते हैं?’’कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य को लेकर बहुत सकारात्मक और उत्साहित हैं। लेविट ने बताया कि ट्रंप ने कुछ हफ्ते पहले दिवाली के मौके पर व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में कई वरिष्ठ भारतीय-अमेरिकी अधिकारियों के साथ समारोह मनाते समय प्रधानमंत्री मोदी से सीधे बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और उनकी व्यापारिक टीम भारत के साथ गंभीर चर्चा में हैं और वे पीएम मोदी का बहुत सम्मान करते हैं। साथ ही अक्सर उनसे बात करते हैं।






Comments

अन्य खबरें

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य