लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा
गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा
एजेंसी    05 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली... सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 556वीं जयंती को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। खासकर गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं। वहीं, कई श्रद्धालुओं ने पाकिस्तान में स्थित गुरु नानक देव के जन्मस्थान ननकाना साहिब के भी दर्शन किए हैं। हालांकि, पाकिस्तान ने 14 श्रद्धालुओं को प्रवेश देने से साफ इनकार कर दिया है। गुरु नानक देव की 556वीं जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2,100 लोगों को पाकिस्तान के ननकाना साहिब जाने की अनुमति दी थी। इनमें 14 लोगों को पाकिस्तान में एंट्री नहीं मिली है। इस्लामाबाद का कहना है कि यह 14 लोग सिख नहीं थे, इसलिए इन्हें गुरुद्वारे में नहीं जाने दिया गया। मंगलवार को वाघा बॉर्डर के रास्ते 1,900 लोगों ने सीमा पार की थी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच यह पहला मौका था, जब इतनी बड़ी संख्या में लोग पाकिस्तान पहुंचे थे। मगर, इनमें से 14 हिंदुओं को सिख न होने की वजह से एंट्री नहीं दी गई। यह सभी लोग पहले पाकिस्तानी नागरिक थे, जिन्होंने बाद में भारतीय नागरिकता ले ली थी। 






Comments

अन्य खबरें

राहुल गांधी बोले-ब्राजीलियन मॉडल तो छोटा सा उदाहरण
राहुल गांधी बोले-ब्राजीलियन मॉडल तो छोटा सा उदाहरण

नई दिल्ली .... कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल पर हो रही चर्चा पर शुक्रवार को रिएक्शन दिया। राहुल ने कहा- मीडिया छोटे-छोटे उदाहरण उठा रहा है, जैसे एक ब्राजीलियाई महिला ने वोट कैसे दिया।

चुनावी पारदर्शिता पर सुप्रीम सख्ती, नामांकन पत्र में सजा छिपाने पर अमान्य होगा चुनाव
चुनावी पारदर्शिता पर सुप्रीम सख्ती, नामांकन पत्र में सजा छिपाने पर अमान्य होगा चुनाव

नई दिल्ली ... कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार अपने एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की गर्वित ध्वज वाहक है। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के

आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं
आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं

नई दिल्ली .... बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने भागलपुर एवं अररिया में सभा की। यहां उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। बिहार

आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है
आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है

नई दिल्ली ... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के मुलाकात की और कहा कि वे आज युवा पीढ़ी की लड़कियों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं, इससे उन्हें