लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पीएम ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मरणोत्सव का किया उद्घाटन
पीएम ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मरणोत्सव का किया उद्घाटन
एजेंसी    07 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली .... राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मे दिनांक 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक वर्ष भर चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। इस राष्ट्रीय गीत ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया और सदा ही राष्ट्रीय गौरव एवं एकता का अलख जगाता रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार मातृभूमि के लिए एकता, बलिदान एवं प्रेम के मूल्यों की पुष्टि करने वाले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के लेखन के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गायक बंधु पद्मश्री उस्ताद मोहम्मद हुसैन एवं अहमद हुसैन की उपस्थिति में नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन किया गया तथा मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गायक बंधुओं ने श्री बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के महत्व को बताते हुए कहा कि यह भारत की स्वतंत्रता और स्वाधीनता की भावना का प्रतीक है। यह गीत भारतीय संस्कृति और इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और यह देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं वरि.उपमहाप्रबन्धक श्री शिवेन्द्र मोहन ने अपने उद्बोद्वन में कहा कि वंदे मातरम एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय गीत है, जो देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को दर्शाता है। यह गीत भारतीय संस्कृति और इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और यह देश के लोगों को एकजुट करने और उन्हें देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को दर्शाने के लिए प्रेरित करता है। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा आकर्षक तिंरंगा रैली निकाली गई साथ ही ब्रास बैंड के दस्ते द्वारा राष्ट्रीय गीतो पर मनमोहक धुन प्रस्तुत की गई। प्रधान कार्यालय के कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।






Comments

अन्य खबरें

राहुल गांधी बोले-ब्राजीलियन मॉडल तो छोटा सा उदाहरण
राहुल गांधी बोले-ब्राजीलियन मॉडल तो छोटा सा उदाहरण

नई दिल्ली .... कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल पर हो रही चर्चा पर शुक्रवार को रिएक्शन दिया। राहुल ने कहा- मीडिया छोटे-छोटे उदाहरण उठा रहा है, जैसे एक ब्राजीलियाई महिला ने वोट कैसे दिया।

चुनावी पारदर्शिता पर सुप्रीम सख्ती, नामांकन पत्र में सजा छिपाने पर अमान्य होगा चुनाव
चुनावी पारदर्शिता पर सुप्रीम सख्ती, नामांकन पत्र में सजा छिपाने पर अमान्य होगा चुनाव

नई दिल्ली ... कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार अपने एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की गर्वित ध्वज वाहक है। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के

आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं
आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं

नई दिल्ली .... बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने भागलपुर एवं अररिया में सभा की। यहां उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। बिहार

आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है
आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है

नई दिल्ली ... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के मुलाकात की और कहा कि वे आज युवा पीढ़ी की लड़कियों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं, इससे उन्हें