लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मेयर बोलीं, मैं खुद गाड़ी लेकर जाऊंगी कूड़ा उठाने
मेयर बोलीं, मैं खुद गाड़ी लेकर जाऊंगी कूड़ा उठाने
डेली न्यूज एक्टिविस्ट    08 Nov 2025       Email   

लखनऊ ... राजधानी लखनऊ के विनीत खंड में मेयर सुषमा खर्कवाल से स्थानीय महिलाओं ने कूड़ा गाड़ी नहीं आने की शिकायत कर दी। मेयर यह सुनते ही गुस्सा हो गईं। उन्होंने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की कार्यदायी संस्था एलएसए और जोन-4 के जेएसओ पंकज शुक्ला को फटकार लगा दी।
इस दौरान अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। इस पर मेयर ने स्पष्टीकरण मांग लिया। मेयर ने कहा अगर कूड़ा नहीं उठा तो मैं गाड़ी लेकर घर-घर जाऊंगी। ऐसा क्यों है कि घरों पर कूड़ा लेने ठेलियां जा रही हैं? गाड़ियां कहां हैं? जनता से टैक्स क्यों लिया जा रहा है, अगर काम ही नहीं हो रहा है? मेयर गोमती नगर विनीत खंड-6 में आरडब्ल्यूए की पूर्व अध्यक्ष अर्चना शुक्ला के आवास पर स्थानीय महिलाओं से संवाद करने पहुंची थीं। मेयर बोलीं गाड़ी नहीं आती है एलएसए की क्या जवाबदेही है? पिछले डेढ़ साल से आप कूड़ा कलेक्शन का काम कर रहे हैं। यहां पर क्यों प्राइवेट ठेली लगाकर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। इतनी महिलाएं बता रही है कि यहां से ठेलियां कूड़ा लेकर जाती हैं। मेयर ने मौके पर्र ंस्ह्र पंकज शुक्ला और एलएसए के अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों ने ये क्या कर रखा है? कूड़ा कहां लेकर जाते हो? क्या धंधा चला रखा है? क्या आप लोगों ने इसकी शिकायत की? यहां पर एलएसए की गाड़ियां लगातार नहीं आ रहीं। आज एलएसए के जितने अधिकारी हैं। सभी को बुलाया जाए। मौके पर रुस््र के अधिकारी ने कहा कि यहां पर ठेली लगी रहती है। इसपर मेयर ने पूछा पंकज शुक्ला आप बताइए कि क्या यहां पर ठेली लगाने की रिपोर्ट नगर आयुक्त को भेजी? कूड़ा उठाने का काम नगर निगम का है क्योंकि नगर निगम टैक्स लेता है। जब जनता का काम नहीं हो रहा है तो हम लोग टैक्स क्यों दें? मौके पर महिलाओं ने कहा कि हमारे घर के आगे कूड़ा रहता है। शिकायत के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया जाता। कोई भी कूड़ा नहीं उठाता है आए दिन की समस्या हो गई है बदबू के चलते हम लोग परेशान हो रहे हैं। अब ठेली वाले कूड़ा लाकर घरों के सामने डाल जाते हैं।
अब खुद उठवाऊंगी कूड़ा : मेयर सुषमा खर्कवाल ने मौके पर नगर निगम के एलएसए लिखित में जवाब मांगा। मैंने कहा आप लोग सुन लीजिए यह शहर आप लोगों का है। इस शहर की सफाई की जिम्मेदारी हमारी सबकी है। अवैध ठेली वालों को कूड़ा मत दें। परेशानी झेल लें। अगर आपका कूड़ा नहीं उठ रहा है तो स्थानीय पार्षद को बताएं। अगर उससे भी समस्या का हल नहीं हो रहा है तो हमें बताएं। मेरा नंबर ले लीजिए। मैं आपके घरों के सामने से कूड़ा लेकर गाड़ी से जाऊंगी। इसलिए आप लोगों से निवेदन है कि कृपया आप लोग अवैध ठेली वालों को कूड़ा न दें। सिर्फ नगर निगम को कूड़ा दें।
मेयर ने बताया, जनता के साथ किया संवाद : सुषमा खर्कवाल ने कहा कि गोमती नगर विनीत खंड-6 में आरडब्ल्यूए की पूर्व अध्यक्ष अर्चना शुक्ला के आवास पर स्थानीय महिलाओं के साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर संवाद किया। क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, मार्ग प्रकाश और पार्कों के रख-रखाव जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ही किसी भी क्षेत्र को सशक्त और व्यवस्थित बनाती है। जल्द ही संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। इस मौके पर माननीय पार्षद संजय सिंह राठौर, क्षेत्र के सम्मानित नागरिक एवं महिलाओं की उपस्थिति रही। 






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर