लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लाल क़िला विस्फोट पर
लाल क़िला विस्फोट पर 'आप' ने जतायी चिंता
एजेंसी    10 Nov 2025       Email   

नयी दिल्ली ..... आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में लाल किला के पास सोमवार की शाम हुए विस्फोट पर चिंता जताते हुए मामले की तत्काल जांच करने की माँग की।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा "लाल किले के पास हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ लोगों की जान भी गई है, ये बेहद दुखद है। पुलिस और सरकार को तुरंत इसकी जांच करनी चाहिए कि ये धमाका कैसे हुआ और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। दिल्ली की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।"
आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा "ऐसी घटिया हरकत पाकिस्तान ही कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युद्धविराम करके पाकिस्तानी दरिंदों का मनोबल बढ़ा दिया। जिन आतंकियों ने हमारे निर्दोष नागरिकों की जान ली है, उनको भी मौत के घाट उतारो।लाल क़िले पर हमला हमारे गौरव के प्रतीक पर हमला है। देश मोदी के हाथों सुरक्षित नहीं। ईश्वर मृतकों की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे।"
आप नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा "दिल्ली में हुए विस्फोट की खबर बेहद चिंताजनक है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रार्थना है कि दिल्ली और देश के सभी नागरिक सुरक्षित रहें। ऐसे समय में शांति और संयम बनाए रखना ही सबसे बड़ी ताकत है- आतंक और भय का जवाब हमारी एकजुटता से ही दिया जा सकता है।"
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा "लाल किले के पास हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि कोई नुकसान ना हुआ हो और सभी सुरक्षित हों। घटना की पूरी जांच जल्द से जल्द होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों पर सख़्त कार्रवाई हो सके।दिल्ली की जनता की सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।"
उल्लेखनीय है लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर के पास एक कार में विस्फोट हुए जिसमें कुछ लोगों की जान गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर