लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दिल्ली विस्फोट की घटना पर दुनियाभर से संवेदनाएं
दिल्ली विस्फोट की घटना पर दुनियाभर से संवेदनाएं
एजेंसी    11 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली .... दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भयानक धमाके ने पूरे देश को दहला गया। इस भीषण विस्फोट में अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई घायल अस्पताल में अभी भी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में एक तरफ इस हादसे को लेकर जहां सभी की आखें नम है, वहीं दूसरी ओर इस दुख की घड़ी में दुनियाभर से संवेदनाएं उमड़ पड़ीं है। जापान, ईरान, अर्जेंटीना और ब्रिटेन के राजनयिकों ने भारत के साथ दुख साझा करते हुए शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी। साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।
दिल्ली लाल किले पर हुए इस धमाके को लेकर जापान के राजदूत ओनो केइची ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली धमाके में हुई जनहानि से मैं बेहद दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। इस दर्दनाक हादसे पर भारत में ईरान के दूतावास ने गहरा दुख व्यक्त किया है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट में भारतीय नागरिकों की मौत और घायल होने की खबर से हमें गहरा दुख हुआ है। हम भारत सरकार और भारत की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं। ईरानी दूतावास ने आगे कहा कि हम पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकटकरते हैं और उनके लिए धैर्य की प्रार्थना करते हैं। साथ ही हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इस धमाके पर ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि दिल्ली में रेड फोर्ट के पास हुए धमाके से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। हम हालात पर नजर रखे हुए हैं और यात्रियों के लिए अद्यतन परामर्श जारी किया गया है।
अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट : इसी बीच भारत में अमेरिकी दूतावास ने भारत में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। अमेरिकी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि 10 नवंबर 2025 को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में धमाका हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। धमाके का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। भारत सरकार ने कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया है। 
ऑस्ट्रेलिया के राजदूत ने सभी लोगों के प्रति जताई संवेदना : ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने सोशल मीडिया प्लेटफर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
मोरक्को और श्रीलंका के राजदूतों ने भी जताया दुख : इसके अलावा मोरक्को के दूतावास ने भी शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और घायलों के लिए जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं श्रीलंका के उच्चायुक्त ने भी अपने संदेश में मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। 






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर