लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पीलीभीत में ट्रेन की चपेट में आकर सिपाही की पत्नी की मौत
पीलीभीत में ट्रेन की चपेट में आकर सिपाही की पत्नी की मौत
एजेंसी    13 Nov 2025       Email   

पीलीभीत .... उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में टनकपुर रेल मार्ग पर कस्बा न्यूरिया में बृहस्पतिवार को टनकपुर-सिंगरौली ट्रेन की चपेट में आकर डायल 112 में तैनात सिपाही की पत्नी की कट कर मौत हो गई।
सूचना पाकर थाना अध्यक्ष न्यूरिया सुभाष कुमार मावी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मीडिया को बताया मृतका की पहचान अलीशा बी (25) निवासी हापुड़ के रूप में हुई है। उनके पति राशिद अली वर्तमान में 112 पर कस्बा न्यूरिया में तैनात हैं और परिवार सहित मोहल्ला खेड़ा में रहते हैं। अलीशा की दो जुड़वां बेटियां हैं। जिनकी उम्र लगभग पांच वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया दुर्घटना न्यूरिया थाना क्षेत्र की न्यूरिया कॉलोनी रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। महिला अपनी जुड़वां बेटियों को स्कूल छोड़कर लौट रही थी,तभी टनकपुर से पीलीभीत आ रही ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी पाकर मृतका के पुलिसकर्मी पति और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर लोग बिना सावधानी बरते ट्रैक पार करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अंडरपास या उचित सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर