लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

वोटर लिस्ट रिवीजन : केरल और राजस्थान में बीएलओ ने खुदकुशी की
वोटर लिस्ट रिवीजन : केरल और राजस्थान में बीएलओ ने खुदकुशी की
एजेंसी    17 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली .... केरल और राजस्थान में एसआईआर को लेकर काम के तनाव में दो बीएलओ के खुदकुशी की खबर है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक केरल के कन्नूर में एक सरकारी स्कूल में स्टाफ अनीश जॉर्ज (44) ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चुनाव के लिए बीएलओ बनाए गए थे। परिजन का आरोप है कि अनीश ने यह कदम एसआईआर से जुड़ी काम की टेंशन के चलते उठाया।
दूसरी ओर, जयपुर में एसआईआर कार्यक्रम से परेशान बीएलओ ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। कालवाड़ के धर्मपुरा निवासी मुकेश कुमार जांगिड़ (48) सरकारी टीचर थे। उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि अधिकारी काम का दबाव बनाकर परेशान कर रहे हैं और सस्पेंड करने की धमकी दे रहे हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने केरल में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को रोकने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। इसमें कहा गया है कि स्ढ्ढक्र और स्थानीय निकाय चुनावों को साथ-साथ नहीं कराया जा सकता। याचिका में कहा गया है कि राज्य में 9 और 11 दिसंबर को दो चरणों में स्थानीय निकाय चुनावों होने वाले हैं, जबकि एसआईआर ड्राफ्ट 4 दिसंबर को पब्लिश होनी है। इससे निकाय चुनाव की प्रक्रिया पर असर पड़ेगा।
12 राज्यों में अबतक 97.52 फीसद फॉर्म बांटने का काम पूरा : चुनाव आयोग ने रविवार को बताया कि नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 51 करोड़ मतदाताओं में से 49 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं। यानी 50.99 करोड़ मतदाताओं में से 97.52' को आंशिक रूप से भरे हुए फॉर्म मिले हैं। 12 राज्यों में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप शामिल हैं। इनमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में 2026 में चुनाव होंगे। असम में एसआईआर की घोषणा अलग से की जाएगी। स्ढ्ढक्र का दूसरा चरण 4 नवंबर से शुरू हुआ है जो 4 दिसंबर तक चलेगा।
केरल में आज काम का बॉयकॉट करेंगे : कन्नूर में एक बीएलओ की आत्महत्या के बाद राज्य भर में बूथ स्तर के अधिकारी काम का बहिष्कार करेंगे। विरोध कर रहे संगठनों ने आरोप लगाया कि स्ढ्ढक्र प्रक्रिया और आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के कारण बीएलओ भारी दबाव में हैं। केरल एनजीओ एसोसिएशन ने राज्य भर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च की भी घोषणा की। 
बंगाल में 7.66 करोड़ वोटर्स, रविवार तक 7.61 करोड़ फॉर्म बंटे : चुनाव आयोग ने बताया कि 4 नवंबर को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत के बाद से पश्चिम बंगाल में 7.61 करोड़ फॉर्म बांटे जा चुके हैं। गौरतलब है कि बंगाल में कुल मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 99.42 फीसद मतदाताओं को इस अभियान में शामिल किया जा चुका है। अधिकारी ने कहा- ‘रविवार रात 8 बजे तक अनुमानित 7.61 करोड़ लोगों को शामिल किया जा चुका है।






Comments

अन्य खबरें

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31