लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लालू यादव के परिवार में कोहराम
लालू यादव के परिवार में कोहराम
एजेंसी    17 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली.... बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से एक दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने मीडिया से कहा था-  ‘लिख लो, 18 को मैं शपथ लूंगा।’ वह तारीख खूब उछली थी। इतनी कि कुछ लोग 18 नवंबर की तैयारी में भी जुट गए थे। लेकिन, एग्जिट पोल के समय एकजुट दिखाया जा रहा परिवार बिहार चुनाव का परिणाम आने के अगले दिन ही टूटा-बिखरा नजर आया। किसी की पुष्टि के बगैर ही परिवार की कई कहानियां चल रहीं, जो रोहिणी आचार्य की बातों से मेल खा रही। लेकिन, एक बात यह साफ हो गई है कि चुनाव परिणाम के बाद बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव की ताजपोशी भले न हो पायी, परिवार में हंगामे के कारण घर के अंदर वह खुद ‘मुखिया’ भी बन गए और नौ भाई-बहनों के बीच अकेले ‘शेष’ रह गए। वजह सिर्फ इस चुनाव परिणाम को देख रहे, तो गलत है। कई ‘रसायनों का प्रयोग’ चल रहा था, बस विस्फोट का संयोग यह चुनाव परिणाम बना।
लालू प्रसाद यादव रिटायर हो चुके हैं, यह उन्होंने अपने दूसरे बेटे तेजस्वी यादव को समकक्ष की शक्ति देते हुए बता दिया था। वह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तो फिर से बन गए, लेकिन अब उनकी चल नहीं रही है। अगर चलती तो उनकी बेटियां इस तरह रोती-बिलखती बाहर नहीं निकलतीं। लालू परिवार के अंदर राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई उसी दिन शुरू हो गई थी, जब बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पहली महागठबंधन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने थे। 






Comments

अन्य खबरें

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31