लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सीबीएफसी ने फिल्म प्रमाणन समितियों में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की
सीबीएफसी ने फिल्म प्रमाणन समितियों में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की
एजेंसी    05 Dec 2025       Email   

नयी दिल्ली... फिल्मों के प्रमाणन में महिलाओं की ज्यादा और बराबर भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब फिल्मों को प्रमाणित करने वाली हर जांच समिति और सुधार समिति में 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल होंगी। सीबएफसी के अनुसार इससे फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया ज्यादा संतुलित, पारदर्शी और संवेदनशील बनेगी।
यह बदलाव सिनेमैटोग्राफ (प्रमाणन) नियम, 2024 के अनुरूप किया गया है, जिसमें सीबीएफसी बोर्ड और सलाहकार समिति में कम से कम एक-तिहाई महिलाएं अनिवार्य हैं। अब कमेटियों में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर निर्णय लेने की प्रक्रिया को और अधिक समावेशी बनाया जा रहा है।
इसके साथ ही सीबीएफसी ने फिल्म प्रमाणन से जुड़े क्यूआर कोड व्यवस्था में भी कुछ बदलाव किए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य यह है कि जरूरी जानकारी जनता तक आसानी से पहुँच सके, लेकिन इसके साथ ही डेटा सुरक्षा, सिस्टम की विश्वसनीयता और निजता भी बनी रहे।
सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने राज्यसभा में कांग्रेस सांसद सागरिका घोष के एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि सीबीएफसी बोर्ड सदस्यों का कार्यकाल सिनेमैटोग्राफ एक्ट, 1952 और उसके नियमों के अनुसार तय होता है। उन्होंने कहा कि नियमों के मुताबिक हर सदस्य अधिकतम तीन साल तक पद पर रह सकता है और तब तक काम करता रहता है जब तक उसकी जगह नए सदस्य की नियुक्ति नहीं हो जाती।
मंत्री ने यह भी बताया कि सीबीएफसी अब अपनी बैठकों का संचालन ऑनलाइन करता है। साल 2017 से फिल्म सर्टिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया को ई-सिनेप्रमाण प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल कर दिया गया है। फिल्मों के लिए आवेदन करना, प्रक्रिया से गुजरना और मंजूरी देना सब एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से किया जाता है। फिल्मों की संख्या के आधार पर जांच और सुधार समितियों की बैठकें समय-समय पर आयोजित की जाती हैं ताकि फिल्मों का प्रमाणन समय पर हो सके।
सीबीएफसी के अनुसार यह कदम लिंग समानता, पारदर्शिता और आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव है। इससे फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया और मजबूत, तेज़ और भरोसेमंद बनेगी।






Comments

अन्य खबरें

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित