लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राष्ट्रपति की ‘डिनर पार्टी’ के लिए खरगे, राहुल को नहीं मिला न्योता: कांग्रेस
राष्ट्रपति की ‘डिनर पार्टी’ के लिए खरगे, राहुल को नहीं मिला न्योता: कांग्रेस
एजेंसी    05 Dec 2025       Email   

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा रूस के राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में आज रात आयोजित डिनर पार्टी में राज्य सभा में विपक्ष के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोक सभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आमंत्रित नहीं किया गया है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि श्री खरगे और श्री गांधी को राष्ट्रपति द्वारा आयोजित डिनर पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण नहीं दिया गया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि ऐसी अटकलें लगायी जा रही हैं कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता को आज रात श्री पुतिन के सम्मान में आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में आमंत्रित किया गया है या नहीं। उन्होंने कहा कि दोनों सदनों के विपक्ष के नेताओं को इसके लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को श्री गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार उन्हें विदेशी नेताओं से मिलने नहीं देती है, जिसका विदेश मंत्रालय ने जवाब देते हुए विदेशी नेताओं से श्री गांधी की मुलाकात वाली सूची जारी करके दिया था। अब कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर एक और बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने इस बार राष्ट्रपति भवन में डिनर पार्टी में श्री गांधी और श्री खरगे को नहीं बुलाये जाने पर सरकार पर आरोप लगाये हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस इस मसले पर सरकार को घेरने की व्यापक रणनीति तैयार कर रही हैं। कांग्रेस का दावा है कि अब तक करीब 37 राष्ट्राध्यक्ष भारत आये हैं। इनमें से सिर्फ चार से श्री गांधी को मुलाकात करने का मौका मिला है।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर