लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

रामगोपाल के हत्यारे सरफराज को फांसी की सजा, 9 दोषियों को उम्रकैद
रामगोपाल के हत्यारे सरफराज को फांसी की सजा, 9 दोषियों को उम्रकैद
डेली न्यूज एक्टिविस्ट    11 Dec 2025       Email   

लखनऊ/बहराइच  यूपी के बहराइच में राम गोपाल मिश्रा हत्याकांड में गुरुवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया। राम गोपाल को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी की सजा दी गई है। जबकि मॉब लिंचिंग करने वाले पिता अब्दुल हमीद, दो भाइयों समेत 9 दोषियों को उम्रकैद सजा हुई है। अपर सत्र न्यायाधीश (एडीजे) की कोर्ट ने 13 महीने 28 दिन में फैसला दिया है। दो दिन पहले 9 दिसंबर को अदालत ने कुल 13 अभियुक्तों में से 10 को दोषी करार दिया था। जबकि तीन आरोपी खुर्शीद, शकील और अफजल बरी हुए थे।
इससे पहले कड़ी सुरक्षा में जेल से सभी दोषियों को कोर्ट लाया गया। अदालत ने एक-एक दोषियों को उनके खिलाफ सजा सुनाई। इस दौरान कोर्ट में काफी गहमा-गहमी रही। बहराइच के महराजगंज बाजार में 13 अक्टूबर, 2024 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा हुई थी। इसी दौरान राम गोपाल मिश्रा को पहले गोली मारी गई, फिर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। परिवार के लोगों और रामगोपाल की पत्नी का कहना है कि जिन तीन लोगों को कोर्ट ने बरी किया है। वह भी दोषी हैं। सभी आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। पुलिस ने 11 जनवरी को सभी आरोपियों के खिलाफ एडीजे की अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद 18 फरवरी को आरोपों पर बहस हुई। मामले से जुड़े 12 गवाहों ने न्यायालय में अपनी गवाही दी। इसके बाद 21 नवंबर 2025 को जज ने अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया। 9 दिसंबर 2025 को अब्दुल हमीद, उनके बेटे फहीम, सरफराज, तालिब के साथ इलाके के रहने वाले सैफ, जावेद, जिशान, ननकऊ, शोएब और मारुफ को दोषी ठहराया गया। वहीं तीन अन्य आरोपियों खुर्शीद, शकील और अफजल को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया गया। शासकीय अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने बताया, धारा 103/2 के तहत मुख्य अभियुक्त को फांसी की सजा हुई है। धारा 103/2 मॉब लिंचिंग से संबंधित धारा है, जिसमें किसी समूह द्वारा जाति धर्म व नस्ल के नाम पर हत्या करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के दोष सिद्ध होने पर फांसी या आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। रामगोपाल की शादी उसकी हत्या से करीब 85 दिन पहले रोली से मंदिर में लव मैरिज थी। राम गोपाल के 4 भाई और दो बहन थे। दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। एक ने फांसी लगा ली थी, दूसरे भाई की डूबने से मौत हुई थी। मौत के समय दोनों की उम्र 25 साल से कम थी। अब राम गोपाल मिश्रा की भी 25 साल से कम उम्र में मौत हो गई। राम गोपाल मिश्रा के पिता कैलाश चंद्र मिश्रा सड़क पर बैठकर हर आने-जाने वालों को देख रहे थे। उन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा। कहते हैं- बेटा मेरा सहारा था। मुझे कहीं जाना होता था, तो वहीं बाइक से लेकर जाता था।






Comments

अन्य खबरें

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर

मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित
मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल के एक