लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मुर्मु ने 24 वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार प्रदान किये
मुर्मु ने 24 वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार प्रदान किये
एजेंसी    23 Dec 2025       Email   

नयी दिल्ली ... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में 24 प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार- 2025 प्रदान किए।
राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के दूसरे संस्करण में उल्लेखनीय कार्यों के लिए वैज्ञानिकों को विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा और विज्ञान टीम पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
खगोल भौतिकी विशेषज्ञ दिवंगत प्रो जयंत विष्णु नार्लीकर को मरणोपरांत विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कृषि वैज्ञानिक डा. ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह और सात अन्य को विज्ञान श्री पुरस्कार प्रदान किया गया।
कृषि विज्ञानी डा जगदीस गुप्ता कपुगंती तथा 13 अन्य को विज्ञान युवा और टीम अरोमा मिशन सीएसआईआर को विज्ञान टीम पुरस्कार प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी-आधारित नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और नवप्रवर्तकों द्वारा व्यक्तिगत रूप से या टीम के साथ किए गए उल्लेखनीय और प्रेरणादायक योगदान का सम्मान करना है।






Comments

अन्य खबरें

यूएई से वांछित भगोड़े रितिक बजाज को भारत लाया गया
यूएई से वांछित भगोड़े रितिक बजाज को भारत लाया गया

नयी दिल्ली.... केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से वांछित भगोड़े अपराधी रितिक बजाज को इंटरपोल की सहायता से वापस लेकर यहां पहुंची। सीबीआई ने आज यह जानकारी दी है।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भारत ने जताई चिंता
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भारत ने जताई चिंता

नई दिल्ली ... भारत में बांग्लादेश उच्चायोग के सामने कथित प्रदर्शन को लेकर विदेश मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय ने बांग्लादेश के कुछ मीडिया संस्थानों पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए

सोनिया बोलीं, सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चलाया
सोनिया बोलीं, सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चलाया

नई दिल्ली ..... विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी जी राम जी ने लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के दो दिन बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

क्रिसमस और नए साल पर भी सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई : सीजेआई सूर्यकांत
क्रिसमस और नए साल पर भी सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई : सीजेआई सूर्यकांत

नई दिल्ली .... भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शुक्रवार को कहा कि वे क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के पहले दिन 22 दिसंबर को अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई के लिए बैठने को तैयार हैं। तत्काल मामलों