लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

वैष्णव की दखल के बाद तीन दशक पुराना वेतन विवाद एक घंटे में सुलझा
वैष्णव की दखल के बाद तीन दशक पुराना वेतन विवाद एक घंटे में सुलझा
एजेंसी    24 Dec 2025       Email   

नयी दिल्ली... दूरदर्शन के दो सेवानिवृत्त कैमरामैनों का 1996-97 से लंबित वेतन निर्धारण का मामला सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव की दखल के बाद बुधवार को हल हो गया।
सेवानिवृत्त कैमरामैन देवेंद्र शर्मा ने आज दोपहर राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस वार्ता के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री से मुलाकात कर लगभग तीन दशक से लंबित इस मामले को उठाया, जो कई बार अभ्यावेदन देने के बावजूद अनसुलझा रहा था।
श्री वैष्णव ने अधिकारियों को अगले एक घंटे के भीतर मामले को निपटाने का निर्देश दिया। श्री शर्मा और उनके साथी कैमरामैन एम.के. महादेव राव के संशोधित वेतन निर्धारण आदेश अगले 60 मिनट के भीतर जारी कर दिये गये। विवाद तत्काल सुलझने से दोनों के चेहरों पर मुस्कान आ गयी।
यह मामला सीसीएस (संशोधित वेतन) नियम 1997 के नियम-8 के उचित कार्यान्वयन से संबंधित था। इसके तहत दोनों कर्मचारी छठे वेतन आयोग के संक्रमण काल के दौरान अतिरिक्त वेतन वृद्धि के हकदार थे। आज के संशोधित आदेशों के तहत उन्हें कई दशक के बकाया सहित सही पेंशन देने का आदेश दिया गया है।






Comments

अन्य खबरें

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी