लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

फिल्म
फिल्म '45' की शानदार सफलता, सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार टीम के साथ रहे मौजूद
डेली न्यूज़ नेटवर्क    03 Jan 2026       Email   

लखनऊ (डीएनएन)। फिल्म '45' की शानदार सफलता का जश्न मनाते हुए, इसके निर्माताओं ने मुंबई में एक ग्रैंड सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। यह फिल्म पहले ही साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी सफलता हासिल कर चुकी है और हाल ही में इसे पूरे भारत में हिंदी भाषा में रिलीज़ किया गया है। इस मौके पर सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार, निर्देशक अर्जुन जन्या और निर्माता उमा रमेश रेड्डी मीडिया से रूबरू हुए और फिल्म से जुड़े अपने अनुभव, दर्शकों की प्रतिक्रिया और इस सफर को लेकर अपने विचार साझा किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. शिवराजकुमार ने दर्शकों का दिल से धन्यवाद किया और कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से मिल रहा प्यार उनके लिए बेहद खास है। निर्देशक अर्जुन जन्या व निर्माता उमा रमेश रेड्डी ने फिल्म की सफलता पर खुशी जताई और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि '45 ' जैसी फिल्में क्षेत्रीय सिनेमा और मुख्यधारा के भारतीय सिनेमा के बीच की दूरी को कम करने का काम करती हैं।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर