लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सिंचाई विभाग में खेल: बड़े-बड़े गोलमाल कर विभाग का मेठ बन गया सेठ
सिंचाई विभाग में खेल: बड़े-बड़े गोलमाल कर विभाग का मेठ बन गया सेठ
एजेंसी    08 Jan 2026       Email   

सिंचाई विभाग में खेल: बड़े-बड़े गोलमाल कर विभाग का मेठ बन गया सेठ

- सेटलमेंट बाबू के शार्प माइंड से हुआ खेल, अफसरों की मनीटरिंग हुई फेल

- जब नहीं हैं दैनिक वेतनभोगी तो कैसे गोल हो गया 90 लाख का बजट

गाजीपुर (डीएनएन)। सिंचाई विभाग से जुड़े नलकूप खंड प्रथम व द्वितीय में गड़बड़झाले का मकड़जाल फैल गया है। विभाग से जुड़ा एक ‘सेटलमेंट बाबू’ यानि लिपिक और ‘गुप्ता जी’ यानि मेठ मिलकर खुलेआम सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे है और इन्हें प्रश्रय देने वाला कोई और नहीं बल्कि विभाग के एक जिम्मेदार ‘बड़े साहब’ है। विभाग में चल रहे लाखों करोड़ों के गोलमाल के पीछे ‘गुप्ता जी’ का बहुत बड़ा योगदान है। सूत्रों के मुताबिक मेठ के पद पर रहते हुए गुप्ता जी की विभाग में ऊपर से लेकर नीचे तक इतनी धाक बनी है कि वह डायरेक्ट ‘लखनऊ’ जाते है और तथाकथित फर्जी मदों का गोलमोल आंकड़ा दिखाकर लाखों का बजट लेकर चले आते है। सूत्र बताते है कि बजट लाने के लिए ‘गुप्ता जी’ विभाग में बीस से तीस प्रतिशत धन भी खर्च करते है। अब आप ही सोच लिजिए की इस विभाग में एक ‘मेठ’ पद पर कार्यरत कर्मचारी की धाक कितनी मजबूत है। रहा सवाल ‘सेटलमेंट बाबू’ का तो एक समय ऐसा भी था जब वह एक ऐसी कुर्सी पर विराजमान थे जहां सिर्फ ‘मक्खियां’ भिनभिनाया करती थी, लेकिन समय बदला और सेटलमेंट बाबू को बड़े साहब का आर्शिवाद प्राप्त हो गया और अब स्थिति यह हो गई है कि बड़े साहब की हामी हो या न हो, लेकिन सेटलमेंट बाबू के एक इशारे पर लाखों रुपयों का व्यारा-न्यारा जरुर हो जाता है। विभागीय पोर्टल पर जारी हुए विभिन्न मदों के बजट के आधार पर आंकलन किया जाये तो यहा करोड़ों रुपयों का गोलमाल हो चुका है। यह दिगर है कि इस विभाग में ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ वाली कहावत सटीक बैठती हैं, इसलिए गोलमाल को ओपेन करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। 



इनसेट

दैनिक वेतन भोगियों के नाम पर आये 90 लाख रुपये कहा हो गये गोल 

विभागीय पोर्टल पर आये विभिन्न मदों पर नजर धुमाये तो पता चल जायेगा कि यहां होने वाला ‘गोलमाल’ किस स्तर का है। सूत्रों के मुताबिक विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के नाम पर सात-आठ माह के भीतर करीब 90 लाख रुपये आये, लेकिन इतनी लम्बी बजट में काफी रुपये कहा गोल हो गये इसकी जानकारी देने से विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कतरा रहे है। जहां एक तरफ अधीक्षण अभियंता कह रहे है कि उनके विभाग में कोई दैनिक वेतन भोगी नहीं हैं वहीं दूसरी ओर अधिशासी अभियंता भी यहीं बात कह रहे है। फिर इस मद में 90 लाख रुपये ‘एलाटमेंट’ कैसे हुआ। यह सवाल किसी के जेहन में उतर नहीं रहा है। विभागीय पोर्टल से प्राप्त हुए रिकार्ड की माने तो इस मद में 90 लाख रुपये एलाट हुआ, लेकिन बिना दैनिक वेतन भोगियों के रहते यह धन कहा खपा दिया गया। बताते चले कि वर्ष 2023 में करंडा क्षेत्र के परमेठ गांव निवासी अम्बिका दूबे ने जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत धारा 6(1) के उपबंधों के आधीन विहित शुल्क के साथ तत्कालीन अधिशासी अभियंता नलकूप खंड प्रथम से सूचना मांगी थी कि अपने अधिनस्थ स्टोर व कार्यशाला में कुल कितने श्रमिक कार्यरत है और उनके दैनिक उपस्थिति पंजिका वेतन बीजक की छह माह की प्रमाणित छायाप्रति उपलब्ध कराई जाये। उस वक्त भी विभाग ने यह सूचना अम्बिका दूबे को उपलब्ध नहीं कराई थी। 


इनसेट

मेरे विभाग में दैनिक वेतन भोगी हैं इसकी जानकारी मुझे नहीं है। जहां तक मैं जानता हूं कि हमारे यहा दैनिक वेतन भोगी कर्मी नहीं है। रहा सवाल बजट का तो इस सम्बंध में कोई बजट मेरे स्तर से पास नहीं होती है। मैंने इस सम्बंध में किसी बजट को भी अप्रूव भी नहीं किया है। विभाग में क्या कार्य करना है उसका पूरा खाका तैयार करने के बाद बजट से जुड़े अधिकांश कार्य ‘आर्हरण वितरण अधिकारी’ करते है। फिलहाल यदि ऐसा हुआ है तो इसकी जांच अवश्य कराई जायेगी। 

इनसेट

वर्जन

मेरे विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नहीं है। यदि होंगे भी तो इसकी जानकारी मुझे नहीं है। राहुल अग्रहरि-अधिशासी अभियंता, नलकूल खंड






Comments

अन्य खबरें

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास