लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

नशे के खिलाफ आगे आएं युवा
नशे के खिलाफ आगे आएं युवा
डेली न्यूज़ नेटवर्क    12 Jan 2026       Email   

लखनऊ .... राजधानी लखनऊ में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर युवाओं को समर्पित कार्यक्रम ‘युवा प्रतिभा सम्मान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित किया। 
सीएम योगी ने कहा कि नशे का कारोबार क्रैश करने और पर्यावरण का संरक्षण के लिए युवा आगे आएं। आज महाभारत के किरदार वसूली नहीं कर सकते हैं, यदि करेंगे तो जेल जाएंगे। यूपी में न कर्फ्यू न दंगा, सब चंगा है। प्रदेश में पर्यटन के साथ रोजगार के अवसर बढ़े हैं। सीएम ने युवाओं को गांव, ब्लाक में नशे के खिलाफ अभियान चलाने का सुझाव दिया। साथ ही कहा कि वे नशे के कारोबार को क्रैश करने के लिए काम करें। हमें इसके बारे में गोपनीय सूचना दें। उनकी प्रापर्टी जब्त की जाएगी। क्योंकि, नशा नाश का कारण है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से जल संरक्षण के लिए भी आगे आने और काम करने का आह्वान किया। कहा कि जिला, गांव में चेक डैम, अमृत सरोवर आदि हैं। इससे जुड़ें और जल, पर्यावरण संरक्षण से जुड़ें। स्थानीय लोगों को भी जोड़ें। पुरानी नदियों पर कब्जे हो गए हैं। इस पर ध्यान दें। हाल ही में शुरू विकसित भारत जी राम जी योजना से जुड़ें और इसका प्रयोग करें। बरसात में पौधे लगाएं, परिवार में 10 लोग हैं तो 10 पौधे लगाएं।
वन महोत्सव में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य : सीएम ने आगे कहा कि अगले बार के यूथ अवॉर्ड में जल व पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद गतिविधियों को भी शामिल किया जाए। जुलाई में वन महोत्सव में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य हमने लिया है। युवा व महिला दल इस अभियान से जुड़ें।
देश, प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए जुट जाएं युवा : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विवेकानंद ने दुनिया को भारत की वास्तविक ताकत का एहसास कराया था। युवा, स्वामी जी से सीख लेकर पीएम मोदी के नेतृत्व में देश, प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए जुट जाएं। स्वामी जी को पढ़े, समझें, आगे बढ़ें। इस मौके पर 21 करोड़ से बने 5 बहुउद्देश्यीय हाल का लोकार्पण किया गया। साथ ही तीन ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास भी किया गया।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर