लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मालदीव भेजे गए पान के पत्ते, केले और नींबू, किसानों को होगा मुनाफ़ा
मालदीव भेजे गए पान के पत्ते, केले और नींबू, किसानों को होगा मुनाफ़ा
एजेंसी    15 Jan 2026       Email   

नयी दिल्ली.... कृषि निर्यात में एक बेहद खास उपलब्धि हासिल करते हुए कर्नाटक के तीन भौगोलिक संकेत (जीआई) प्राप्त तीन उत्पादों नंजनगुड रसबले केला, मैसूर के पान के पत्ते और इंडी नींबू की पहली हवाई खेप मालदीव भेजी गई है।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरूवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा दी।
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के जरिए भेजी गयी यह पहली खेप कृषि निर्यात को बढ़ावा देने में खासी अहम है। इसका मकसद वैश्विक बाजार में भारत की जीआई विरासत को पेश करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेती के उत्पादों को पहुंचाना है। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि उनके लिए नए वैश्विक बाजारों भी खुलेंगे। एपीडा के अनुसार, गुणवत्ता वाले उत्पादों के चयन और तयशुद वक्त में उन्हें भेजने से कृषि उत्पादों की ब्रांडिंग को विश्व स्तर पर मजबूत किया जा रहा है।
मालदीव को निर्यात किए गए कर्नाटक के इन तीनों जीआई-टैग्ड उत्पादों की अपनी विशिष्ट विशेषताएं हैं, जो इन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनूठा बनाती हैं।
नंजनगुड रसबले केला अपनी अनूठी सुगंध और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। इसकी खेती मुख्य रूप से मैसूर जिले के नंजनगुड क्षेत्र में की जाती है। माना जाता है कि वहां की काली मिट्टी के विशेष गुणों के कारण इस केले में एक अनोखा स्वाद विकसित होता है। आकार में यह अन्य केलों की तुलना में छोटा होता है और इसका छिलका बहुत पतला होता है।
मैसूर के पान के पत्ते अपनी कोमलता और औषधीय गुणों के लिए पहचाने जाते हैं। मैसूर क्षेत्र में उगाई जाने वाली इन पान की पत्तियों में तीखापन कम होता है और इनका स्वाद हल्का मीठा होता है। यह अपनी बनावट में काफी मुलायम होते हैं।
इंडी नींबू कर्नाटक के विजयपुरा जिले के इंडी तालुका में उगाया जाता है। इस नींबू की सबसे बड़ी विशेषता इसका बहुत पतला छिलका और इसमें मौजूद भरपूर मात्रा में रस है।






Comments

अन्य खबरें

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास