लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

जहां झुग्गी वहीं मकान
जहां झुग्गी वहीं मकान' का वादा भूली भाजपा सरकार: कांग्रेस
एजेंसी    27 Jan 2026       Email   

नयी दिल्ली... दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार पर ''जहां झुग्गी वहीं मकान'' के वादे को निभाने में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि झुग्गी बस्तियों को तोड़ने के बाद अब सरकार बची-खुची बस्तियों में जनसुविधा कॉम्पलेक्स, नये शौचालय और गलियों को पक्का करने के लिए 327 करोड़ रुपये की योजनाओं की मंजूरी का झांसा देकर झुग्गीवासियों को दिल्ली के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के बजाय अंतिम पंक्ति में ही खड़ा रखना चाहती है।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री झुग्गी बस्तियों पर ताबड़ तोड़ बुलडोजर चला रही है लेकिन पिछले 11 महीनों में उजाड़ी गई झुग्गियों के गरीब परिवारों में से कितनों को वैकल्पिक आवास या फ्लैट दिए गए, इसका कोई स्पष्ट आंकड़ा सरकार के पास नहीं है।
उन्होंने मांग की कि यदि भविष्य में झुग्गीवासियों को स्थानांतरित करने की कोई योजना बनाई जाती है तो पहले नये आवास स्थलों पर रोजगार, परिवहन, पानी, बिजली, सीवर, स्कूल और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने झुग्गी बस्तियों की दयनीय स्वच्छता व्यवस्था पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि अगस्त में शुरू किया गया स्वच्छता अभियान चार–पांच महीने बाद भी झुग्गी इलाकों में कोई ठोस बदलाव नहीं ला सका है। बारिश के दौरान जलभराव और कूड़े के ढेर लोगों के लिए गंभीर समस्या बने हुए हैं। किराड़ी के शर्मा एन्क्लेव में जमा कूड़ा और तीन–चार फीट पानी सरकार के कुशासन का स्पष्ट उदाहरण है। अटल कैंटीन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और अन्य योजनाओं को लेकर श्री यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा झुग्गीवासियों के साथ भावनात्मक राजनीति कर रही है।
उन्होंने सवाल उठाया कि 45–50 अटल कैंटीनों के जरिए 675 से अधिक झुग्गी बस्तियों में रहने वाले 20 लाख से ज्यादा लोगों की जरूरतें कैसे पूरी की जा सकती हैं।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर