लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी की समझौतावादी नीतियों के कारण कमजोर हुई विदेश नीति: खरगे-राहुल
मोदी की समझौतावादी नीतियों के कारण कमजोर हुई विदेश नीति: खरगे-राहुल
एजेंसी    06 Mar 2026       Email   

नयी दिल्ली..... कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर अमेरिकी दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में भारत ने अपने फैसले हमेशा खुद लिए हैं लेकिन इधर जिस तरह से अमेरिका के इशारों पर काम हो रहा है उससे लगता है कि हम अपनी कूटनीतिक की गौरवशाली परंपरा को खो रहे हैं।




श्री खरगे ने कहा "भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और राष्ट्रीय संप्रभुता गंभीर खतरे में है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एपस्टीन फाइल्स और अडानी केस को लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। रूस से तेल खरीदने की 'अनुमति' देने की अमेरिकी घोषणा, जो कि '30 दिनों की छूट' है, स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि मोदी सरकार लगातार कूटनीतिक स्वतंत्रता खो रही है। इस तरह की भाषा प्रतिबंधित देशों के लिए इस्तेमाल की जाती है, न कि भारत के लिए, जो वैश्विक व्यवस्था में एक जिम्मेदार और समान भागीदार रहा है।"


 


उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सबसे पहले पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई रोकने की घोषणा श्री मोदी के मित्र श्री ट्रम्प ने की, हमने नहीं। उन्होंने कम से कम 100 बार दावा किया है कि सैन्य कार्रवाई उनके कहने पर रोकी गई, प्रधानमंत्री इस पर चुप रहे। उन्होंने भारत को ईरानी तेल न खरीदने के लिए कहा। भारत सरकार मान गई। श्री ट्रम्प ने हमें रूसी तेल न खरीदने के लिए कहा और भारत सरकार ने आयात कम कर दिया। ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा इस शर्त पर आधारित है कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा और श्री मोदी ने इस पर मुहर लगा दी। अब, अमेरिका ने भारत को 'अस्थायी 30 दिन की छूट'दी है और भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने की 'अनुमति' दे दी है। व्यापार से लेकर तेल तक, आंकड़ों से लेकर मित्र देशों के साथ भारत के दीर्घकालिक संबंधों तक, मोदी जी ने सब कुछ त्याग दिया।


 


श्री खरगे ने कहा "भारत का अपने भाग्य का निर्धारण स्वयं करने का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह अब तक बेदाग रहा है। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक- श्री मोदी को छोड़कर किसी भी प्रधानमंत्री ने किसी देश के दबाव में आकर भारत को वस्तुतः एक जागीरदार राज्य नहीं बनाया। 'मैं देश नहीं झुकने दूंगा'चुनाव जीतने के लिए सिर्फ एक नारा था और 140 करोड़ भारतीय विश्वासघात का शिकार हुए हैं।"


 


श्री गांधी ने कहा "भारत की विदेश नीति हमारे लोगों की सामूहिक इच्छा से उत्पन्न होती है। यह हमारे इतिहास, हमारी भौगोलिक स्थिति और सत्य एवं अहिंसा पर आधारित हमारी आध्यात्मिक विचारधारा में निहित होनी चाहिए। आज जो कुछ हम देख रहे हैं, वह कोई नीति नहीं है; बल्कि एक समझौतावादी व्यक्ति के हो रहे शोषण का नतीजा है।।"


 


श्री वेणुगोपाल ने कहा, "अमृत काल में, भारतीय प्रधानमंत्री को अपनी इच्छानुसार तेल खरीदने के लिए अन्य देशों से भीख मांगनी पड़ती है। रूस जैसे पुराने साझेदार से तेल खरीदने के लिए भी अमेरिका से "छूट" की आवश्यकता होना भारत की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के लिए अत्यंत अपमानजनक है। अमेरिका द्वारा निर्धारित शर्तों का विरोध करने के बजाय, समझौतावादी प्रधानमंत्री मोदी हमारी ऊर्जा संप्रभुता को अन्य देशों को थाली में परोस रहे हैं।"






Comments

अन्य खबरें

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास