बादाम के तेल से आप चेहरे के मेकअप को भी हटा सकते हैं। बादाम का तेल आंखों के नीचे लगाने से झुर्रियां भी कम होती हैं। बादाम त्वचा को मुलायम बनाता है। पोटेशियम होने की वजह से बादाम शरीर में ब्लडप्रेशर को बढ़ने नहीं देता और उसे सामान्य बनाए रखता है। बादाम के तेल को चेहरे पर लगाने से मुंहासे और दाग दूर हो जाते हैं। साथ ही आंखों के नीचे के काले घेरे को भी बादाम तेल दूर करता है। होठ फटने पर बादाम का तेल लगाने से फायदा होता है।
एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि बादाम खाने से डायबिटीज की समस्या खत्म होने लगती है। बादाम शरीर में बढ़े हुए शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। इसलिए नियमित बादाम का सेवन करना चाहिए। बादाम में पोषक तत्व होने के साथ फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है, जो पाचन शक्ति को ठीक रखती है और पेट के कैंसर जिसे कोलोन कैंसर भी कहते हैं, उसके खतरे को कम करता है। बादाम रोज खाने से कैंसर नहीं होता।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए शरीर में कैल्शियम का होना जरूरी होता है और बादाम में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। बादाम का नियमित सेवन आस्टि्रयोपोरोसिस जैसी हड्डियों के गंभर रोग से इंसान को बचाता है।