लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

डाक विभाग भी खुले आनलाइन बाजार मंच ओएनडीसी पर कुरियर के रूप में , गुरुवार को की पहली डिलीवरी
डाक विभाग भी खुले आनलाइन बाजार मंच ओएनडीसी पर कुरियर के रूप में , गुरुवार को की पहली डिलीवरी
एजेंसी    15 Jan 2026       Email   

नयी दिल्ली... सरकारी डाक विभाग अब लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता के रूप में आल लाइन बाजार के खुले मंच 'ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) से जुड़ गया और इस मंच के माध्यम से की गयी आर्डर बुकिंग पर पहली खेप की डिलीवरी भी कर दी है।
ओएनडीसी केंद्र सरकार की पहल पर देश का पहला खुला डिजिटल बाजार मंच है जिस और इसका लक्ष्य डिजिटल बाजार व्यवस्था को लोकतांत्रिक बनाना है।
संचार मंत्रालय की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार डाक विभाग ओएनडीसी पर "क्लिक एंड बुक" मॉडल के साथ लाइव है। इसके अंतर्गत, इस मंच से जुड़ा कोई भी विक्रेता आनलाइन तरीके से 'पिकअप अनुरोध ' ( डिलीवरी के लिए माल उठाने का अपना अनुरोध) तैयार कर लॉजिस्टिक्स पार्टनर के तौर पर डाक विभाग को चुन कर अपने यहां से पार्सल भेज सकता। उस पार्सल को पिकअप के समय उठा कर डाक विभाग की तकनीक से संचालित रसद प्रणाली की सहायता से रवाना किया जाता है, उसकी रास्ते में निगरानी की जाती है और माल को अंतिम मुकाम पर सौंपा जाता है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि डाक विभाग ने ओएनडीसी के माध्यम से 13 जनवरी को मिले पहले ऑनलाइन ऑर्डर की बुकिंग कर गुरुवार (आज) डिलीवर कर दिया गया। यह पार्सल ऑर्डर सिक्किम कॉफी और सिक्किम टर्मरिक (हल्दी) सूप का था।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर