लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कपूर से मिटाएं चेहरे के दाग
कपूर से मिटाएं चेहरे के दाग
डेली न्यूज़ नेटवर्क    21 Nov 2016       Email   

कपूर का प्रयोग जिस तरह से आपके पूजा स्थल को पवित्र और शुद्ध करके वातावरण में ऊर्जा का संचार करता है, वैसे ही यह शरीर में भी ऊर्जा भरकर शरीर को ताजगी प्रदान करता है। आयुर्वेद में भी इसके कई फायदे बताए गए हैं। उन्हीं फायदों में से कुछ के बारे में यहां जान लेते हैं। सबसे पहले हम बात करते हैं कि कपूर आपके चेहरे के लिए किस तरह से उपयोगी है। चेहरे में होनेवाले दाग-धब्बे आपके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ कर रख देते हैं। इसके लिए थोड़ा सतर्क रहकर चेहरे की देखभाल करें। चेहरे को धूल-मिट्टी व धूप से बचाएं। दिन में कम से कम दो-तीन बार चेहरे को पानी से धोएं और यहां बताए जा रहे तरीके से कपूर का प्रयोग करें...
त्वचा के दाग-धब्बे : त्वचा के दाग-धब्बे की समस्याओं में कपूर का इस्तेमाल असरकारी होता है। चेहरे पर होनेवाले मुंहासे या फिर त्वचा संबंधी कोई अन्य समस्या होने पर जरा-सा कपूर को नारियल तेल में मिलाकर चेहरे पर मसाज करना असरदार है। 
अवसाद या तनाव : अवसाद या तनाव होने पर सिर पर कपूर के तेल की मालिश करना लाभदायक होगा। इससे आपको मानसिक तौर पर राहत मिलेगी और तनाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा। सिरदर्द में भी यह तरीका कारगर है।
बालों के झड़ने पर : कपूर के तेल को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम हो जाता है। सिर में रूसी होने पर भी कपूर का तेल लगाने से फायदा होता है।
फटी एड़ियों में फायदा : कपूर आपकी फटी एड़ियों के उपचार में काफी कारगर साबित होता है। ठंड का मौसम अपने साथ काफी मात्रा में रूखेपन को भी ले आता है। लेकिन इस प्रभावी नुस्खे का प्रयोग करके आप फटी एड़ियों की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। पैरों की अच्छी देखभाल करने के लिए अपने पैरों को कपूर और पानी के मिश्रण में कुछ मिनटों तक डुबोकर रखें। इसके बाद अपने पैरों को स्क्रब करके धो लें। पैरों को नमी युक्त और नरम बनाए रखने के लिए उनपर एक अच्छी कोल्ड क्रीम या पेट्रोलियम जेली लगाना न भूलें।
जोड़ों का दर्द : जोड़ों का दर्द या शारीरिक समस्या होने पर कपूर के तेल की मालिश करने से आराम मिलता है। यह गठिया के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। साथ ही मांसपेशियों के दर्द से भी राहत प्रदान करता है।
आपको बता दें कि विक्स या दूसरे बाम आदि कई उत्पादों को बनाने में कपूर का प्रयोग किया जाता है। इसलिए सर्दी जुकाम और फेफड़े संबंधी रोगों में भी कपूर सूंघने से फायदा होता है।






Comments

अन्य खबरें

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर

मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित
मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल के एक