लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले
अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले
डेली न्यूज एक्टिविस्ट    23 Oct 2026       Email   

लखनऊ .... यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी वोट डाले गए। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, बरेली और जालौन समेत 25 शहरों में हंगामा हुआ।
इटावा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वोट डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा समर्थक मतदाताओं को रोका जा रहा है। चुनाव आयोग नींद की गोली खाकर सो रहा है। भाजपा को ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी’ खोल लेनी चाहिए। आगरा में सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह इस्लाम कबूल कर लेंगे। मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के सामने भाजपा और सपा नेताओं के बीच मारपीट हुई। सपा का आरोप है कि मंत्री मतदान के दौरान कई लोगों को बूथ के अंदर ले गए। गोरखपुर में सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के साथ धक्का-मुक्की की गई। आरोप है कि वह बूथ के बाहर मीडिया को बाइट दे रहे थे। झांसी में भाजपा सांसद अनुराग शर्मा वोटर लिस्ट से नाम कटने के कारण मतदान नहीं कर पाए। शिक्षक खंड की 6 और स्नातक खंड की 5 सीटों पर 152 प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 14.28 लाख मतदाताओं के लिए 2,697 मतदान केंद्र बनाए गए थे। यूपी में 11 सीटों पर शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, शाम 4 बजे तक 64.24 फीसद मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान कई जिलों में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे की घटनाएं सामने आईं। चुनाव के नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
हरदोई में सपा-भाजपा समर्थक भिड़े, पुलिस के सामने गाली-गलौज : हरदोई के कछौना में चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी कांति सिंह और भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह के समर्थक आमने-सामने आ गए। आरोप है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह ने गाली-गलौज की, जिसके बाद प्रतीक गुप्ता अधिवक्ता रविकांत पटेल को मारने दौड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस ने युवक को रोककर अधिवक्ता को बचाया। घटना का वीडियो वायरल है। हंगामे की सूचना पर एडीएम और एएसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। सपा समर्थक अधिवक्ता को थाने में रोके जाने की जानकारी भी सामने आई।
अखिलेश बोले, भाजपा वोटर लिस्ट में हेराफेरी कर रही : सैफई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा वोटर लिस्ट में हेराफेरी कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार इस मुद्दे को उठा रही है। इटावा के सैफई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्नातक एमएलसी चुनाव में वोट डाला। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि उनके वोट से लोकतंत्र बचेगा। अखिलेश ने आरोप लगाया कि कई जिलों में सपा समर्थकों को वोट डालने से रोकने के लिए भाजपा के लोग और भ्रष्ट अधिकारियों को आगे किया जा रहा है।
औरैया में बूथ कैप्चरिंग के विरोध पर भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट : औरैया की सदर विधानसभा के बूथ नंबर 223 पर भाजपा विधायक गुड़िया कठेरिया पर बूथ कैप्चरिंग कराने का आरोप लगा है। सपा ने दावा किया कि इसका विरोध करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। सपा ने चुनाव आयोग से मामले की तत्काल जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और मतदान केंद्र पर सुरक्षा के साथ निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की मांग की।






Comments

अन्य खबरें

अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले
अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले

लखनऊ .... यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी वोट डाले गए। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान वाराणसी, गोरखपुर,

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम