लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

फेसबुक पर सक्रिय सबसे ज्यादा लोग भारत में
फेसबुक पर सक्रिय सबसे ज्यादा लोग भारत में
नयी दिल्ली 14 जुलाई (वार्ता)    14 Jul 2017       Email   

नयी दिल्ली 14 जुलाई  पिछले छह महीने में देश में फेसबुक पर सक्रिय लोगों की संख्या 27 प्रतिशत बढ़कर 24 करोड़ 10 लाख के पार पहुँच गयी है और अब इस मामले में भारत अमेरिका को पछाड़ कर दुनिया में पहले स्थान पर पहुँच गया है।
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने विज्ञापन दाताओं से गुरुवार को साझा की गयी एक रिपोर्ट में यह बात कही है।
‘द नेक्स्ट वेब’ ने इस रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि गत छह महीने में भारत में फेसबुक पर सक्रिय लोगों की संख्या पाँच करोड़ बढ़ी है।
उसने बताया कि 13 जुलाई को अमेरिका में 24 करोड़ लोग फेसबुक पर सक्रिय थे जबकि भारत में उनकी संख्या 24 करोड़ 10 लाख रही।
कुछ दिन पहले ही फेसबुक ने घोषणा की थी कि दुनिया भर में उसके सक्रिया उपयोगकर्ताओं की संख्या दो खरब के पार पहुँच चुकी है।
इसमें इस साल अब तक दोनों देशों में उसके उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ी है, लेकिन भारत में इसके बढ़ने की रफ्तार अमेरिका की तुलना में दुगुनी है।
अमेरिका में इस दौरान इनकी संख्या 12 प्रतिशत यानी 2.6 लाख बढ़ी है।






Comments

अन्य खबरें

पीएम मोदी और ट्रंप ने ट्रेड, एनर्जी और डिफेंस पर चर्चा की, वैश्विक शांति पर करेंगे काम
पीएम मोदी और ट्रंप ने ट्रेड, एनर्जी और डिफेंस पर चर्चा की, वैश्विक शांति पर करेंगे काम

नई दिल्ली .... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच व्यापार, ऊर्जा और रक्षा के मुद्दे पर बात हुई। पीएम मोदी ने एक्स पर बताया,  ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत अच्छी

माओवाद पर प्रहार, 1825 दिन में मारे गए 1106 नक्सली, 7311 हुए गिरफ्तार तो 5571 नक्सलियों ने किया सरेंडर
माओवाद पर प्रहार, 1825 दिन में मारे गए 1106 नक्सली, 7311 हुए गिरफ्तार तो 5571 नक्सलियों ने किया सरेंडर

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बनाई गई रणनीति के तहत ‘माओवाद’ पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। 2019 से लेकर अब तक 1106 नक्सली मारे गए हैं। इसके अलावा 7311 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं और

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन
हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन

नई दिल्ली .... हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु दुर्गापुरा (जयपुर)- बान्द्रा टर्मिनस - दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल (01 ट्रिप),

विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा
विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा

मुंबई,... देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.877 अरब डॉलर घटकर 686.227 अरब डॉलर रह गया जो साढ़े छह महीने का निचला स्तर है। हालांकि स्वर्ण भंडार में वृद्धि दर्ज की गयी। विदेशी