लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन
हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन
एजेंसी    06 Dec 2025       Email   

नई दिल्ली .... हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु दुर्गापुरा (जयपुर)- बान्द्रा टर्मिनस - दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल (01 ट्रिप), हिसार-खडकी- हिसार स्पेशल एवं दिल्ली सराय -साबरमती- दिल्ली सराय आरक्षित स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09729, दुर्गापुरा (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.12.25, रविवार को दुर्गापुरा से 12.25 बजे रवाना अगले दिन 07.00 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09730, बान्द्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.12.25, सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से 10.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.30 बजे दुर्गापुरा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में वनस्थली निवाई,सवाईमाधोपुर, कोटा,रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा,रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघ एवं बोरीवली स्टेशनो पर ठहराव करेगी। इस गाडी में 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी 05 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बें होगें। गाडी संख्या 04725, हिसार-खडकी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.12.25, रविवार को (01 ट्रिप) हिसार से 05.50 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 12.40 बजे आगमन व 13.00 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 10.45 बजे खडकी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04726, खडकी-हिसार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.12.25, सोमवार को (01 ट्रिप) खडकी से 17.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 14.40 बजे आगमन व 14.50 बजे प्रस्थान कर 22.25 बजे हिसार पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलपुर, लोहारू, चिडावा, झुंझुनू, नवलगढ, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बसईरोड, कल्याण, लोणावला व चिंचवड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 04062, दिल्ली सराय- साबरमती आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 06.12.25 को दिल्ली सराय से 8ः10 बजे प्रस्थान कर जयपुर स्टेशन पर 14.15 बजे आगमन व 14.25 बजे प्रस्थान कर रात्रि 00.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04061, साबरमती -दिल्ली सराय आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 07.12.25 को साबरमती से 05.30 बजे प्रस्थान कर जयपुर स्टेशन पर 15.45 बजे आगमन व 15ः55 बजे प्रस्थान कर 23ः00 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। 






Comments

अन्य खबरें

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास