लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बारिश से बाधित टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट पर 187 रन
बारिश से बाधित टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट पर 187 रन
एजेंसी    26 Dec 2023       Email   

मेलबर्न।  ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को बारिश से बाधित दूसरे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन फेंके गये 66 ओवरों मे तीन विकेट पर 187 रन बनाये। इससे पहले तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में आज पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में तीन विकेट पर 187 रन बनाए। खेल समाप्त होने समय मार्नस लाबुशेन 44 रन और ट्रेविस हेड नौ रन बनाकर नाबाद थे।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की। अगा सलमान ने वॉर्नर को बाबर आजम के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। वॉर्नर ने 83 गेंद में तीन चौके की मदद से 38 रन बनाए। वहीं ख्वाजा ने 101 गेंद में पांच चौके की मदद से 42 रन की पारी खेली। ख्वाजा को हसन अली ने आगा के हाथों कैच आउट कराया। 58वें ओवर में स्टीव स्मिथ 26 रन को आमिर जमाल ने आउट किया।

वॉर्नर ने इस मुकाबले में 38 रन बनाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले स्टीव वॉ के नाम यह रिकार्ड था उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 18 हजार 496 रन बनाए थे। अब वॉर्नर स्टीव वॉ से आगे निकल गए हैं। वॉर्नर के नाम फिलहाल तीनों प्रारूपों में 18 हजार 502 रन हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में अब बस रिकी पोंटिंग से पीछे हैं। पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 27 हजार 368 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से हसन, जमाल और सलमान को एक-एक विकेट मिला है।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर