लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को टी-20 मुकाबले में नौ विकेट से हराया
श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को टी-20 मुकाबले में नौ विकेट से हराया
एजेंसी    19 Jan 2024       Email   

कोलंबो।  श्रीलंका ने गुरुवार को खेले गए टी-20 श्रृंखला के तीसरे और आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को नौ विकेट से हराते हुए सीरीज भी 2-1 से जीत ली है। 83रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने पथुम निसंका नाबाद 39 रन और कुसल मेंडिस 33 रनों की पारी की मदद से 10.5 ओवर में एक विकेट पर 88 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। धनंजय डीसिल्वा ने नाबाद 15 रन बनाये। जिम्बाब्वे की ओर से शॉन विलियम्स को कुसल मेंडिस का विकेट मिला।

आज यहां टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अपने फैसला सही साबित करते हुए श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम को 14.1 ओवर में 82 रनों पर कर दिया। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने सबसे अधिक 29 रन बनाये। शॉन विलियम्स 15 रन, कप्तान सिकंदर रजा 10 और तिनाशे कामुनहुकांवे 12 रन बनाकर आउट हुये। जिम्बाब्वे के छह खिलाड़ी दहाई आकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट लिये। महीश तीक्ष्णा और एंजलो मैथ्यूज को दो-दो विकेट मिले। धनंजय डीसिल्वा और दिलशान मदुशंका ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप