लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आज का इतिहास
आज का इतिहास
एजेंसी    30 Jan 2024       Email   

नयी दिल्ली।  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1561 : मुगल सेना के सेनापति बैरम खां की गुजरात के पाटन में हत्या।
1747 : लन्दन लॉक हॉस्पिटल में पहली बार बेंगलिया रोग क्लिनिक खोला गया।
1801 : जॉन मार्शल को संयुक्त राज्य अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।1814 : गेरवासिओ एंटोनियो डे पोसडास अर्जेन्टीना के मुख्य निदेशक चुना गया।
1850 : चीन में ताए पींगहा नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ। ताए पींगहा चीनी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ जनता का संकल्प होता है।
1897 : कजेकोस्लाव ट्रेड यूनियन एसोसिएशन प्राग में स्थापित किया गया।
1893:‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया।
1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस के खिलाफ जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1946 : तत्कालीन सोवियत संघ के मॉडल के आधार पर युगोस्लाविया का छह देशों में विघटन (सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसेडोनिया) हुआ।1951 : संयुक्त राज्य अमेरिका की अंतिम संकीर्ण गेज पैसेंजर ट्रेन “सैन जुआन एक्सप्रेस” सेवा समाप्त की गयी।
1953 : आईरिश समुद्र में नौका दुर्घटना में 130 यात्रियों और नाविकों की मौत हुई। ब्रितानी नौका प्रिंसेज़ विक्टोरिया उत्तरी आयरलैंड जा रही थी जब ये दुर्घटना घटी।
1958 : पहले अमेरिकी उपग्रह एक्सप्लोरर-I को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया।1961- बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का निधन।
1963 : मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
1966: सोवियत संघ ने मानवरहित लूना-9 स्पेस क्राफ्ट की लॉन्चिंग की।
1971 : पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा स्थापित की गयी।
1972 : बीरेनद्र बीर बिक्रम शाह नेपाल के 12वें राजा बने।
1975: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म हुआ।
1983 : यूनाइटेड किंगडम में सीटबेल्ट ड्राइवरों और फ्रंट सीट के यात्रियों के लिए उपयोग अनिवार्य किया गया।
1987 : ओहरबैक्स का डिपार्टमेंटल स्टोर 64 साल के ऑपरेशन के बाद न्यूयॉर्क शहर में बंद हुआ।
1989: कोलंबिया विमान को हाईजैक किया और इसमें सवार 122 लोगों को किडनैप कर कोस्टारिका ले जाया गया।
1990 : रूस की राजधानी मास्को में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ।1996 : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए एक आत्मघाती हमले में 91 लोग मारे गए और 1,400 से ज्यादा जख्मी हुए।
2000 : अलास्का एयरलाइंस की उड़ान 261 कैलिफोर्निया, प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, 88 की लोगो की मौत हुई।
2000: भारतीय सिनेमा के मशहूर खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का निधन।
2004: पाकिस्तानी न्यूक्लियर प्रोग्राम के जनक डॉक्टर अब्दुल कादिर खान को प्रधानमंत्री के पर्सनल एडवाइजर पद से हटाया गया।
2004 : प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का निधन हुआ।
2007 : भारतीय इस्पात कम्पनी टाटा एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बन गयी।
2010: अवतार दो बिलियन डॉलर की कमाई करने वाली दुनिया की पहली फिल्म बनी।2012: समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता मनीराम बागड़ी का निधन।
2013 : दक्षिण अफ्रीका में प्रीटोरिया में एक ट्रेन दुर्घटना में करीब 300 लोग घायल हुए।2020: ब्रिटेन आधिकारिक तौर पर यूरोपियन यूनियन से अलग हुआ।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप