लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

इंडोनेशिया में भूस्खलन से तीन की मौत, 13 घायल
इंडोनेशिया में भूस्खलन से तीन की मौत, 13 घायल
एजेंसी    04 Feb 2024       Email   

जकार्ता,  इंडोनेशिया में उत्तरी सुमात्रा के तपनौली में भूस्खलन से अवरुद्ध राजमार्ग पर फिर से भूस्खलन होने से कार में सवार एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने रविवार को बताया कि स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम पांच बजे तरुतुंग-सिबोल्गा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जाम के बीच सड़क के किनारे की चट्टान अचानक गिर गई, जिससे कई वाहन प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, "मृतकों में कार में सवार पति, पत्नी और एक बच्चा शामिल हैं।" सात लोग मामूली रूप से घायल हो गए और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भूस्खलन में एक घर, पांच मिनी बसें, एक रसद ट्रक और कुछ मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। भूस्खलन का मलबा हटाने के बाद आज सुबह सड़क पर आवागमन शुरू हो गया है।

मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी ने यहां तेज हवा के साथ जारी भारी वर्षा करीब पांच फरवरी तक होने और अधिक बाढ़ तथा भूस्खलन की चेतावनी दी है।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई