लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आज का इतिहास
आज का इतिहास
एजेंसी    10 Feb 2024       Email   

नयी दिल्ली , भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1613-मुग़ल शासक जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी।
1798-फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा किया।
1814-यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1826-लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना 'यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन' के नाम से की गई।
1916-एमा गोल्डमैन को बर्थ कंट्रोल पर भाषण देने के लिए गिरफ़्तार किया गया।
1919-फ्रेडरिक एबर्ट जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
1922-चीन को स्वतंत्रता दिलाने के लिए नौ देशों ने वाशिंगठन में एक संधि पर हस्ताक्षर किये।
1931-भारतीय सिद्धांतकार, साहित्यिक आलोचक और विद्वान गोपी चंद नारंग का जन्म।
1933-गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन शुरू हुआ था।
1942-प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज का निधन।
1944-जर्मन सेना ने इटली के अप्रिलिया पर दोबारा क़ब्ज़ा किया।
1950-भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ राव इन्द्रजीत सिंह का जन्म।
1959-भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ दिल्ली में खेला।
1963-अमेरिका ने इराक की नयी सरकार को मान्यता दी।
1964-ताइवान ने फ़्रांस के साथ अपने राजनीतिक संबंध समाप्त किये।
1974-मोहम्मदउल्ल बांग्लादेश के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1975-ब्रिटिश कंजरवेटिव पार्टी की प्रथम महिला नेता के रूप में मागरेट थैचर का निर्वाचन
1977-भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद का निधन।
1979-ईरान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफ़ा दिया, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खमैनी का सत्ता पर क़ब्ज़ा।
1987-अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1990-दक्षिण अफ़्रीका के अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला 28 वर्षों बाद जेल से रिहा किये गए।
1997-भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत वी नार्लीकर 1996 के यूनेस्को के 'कलिंग पुरस्कार' से सम्मानित।
1998-आपरेशन बीच के तहत अंडमान के एक द्वीप में अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 6 सदस्य मारे गए और 74 गिरफ़्तार हुए।
1999-चीन द्वारा रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान ख़रीदने की घोषणा।
2003-डोप टेस्ट में पकड़े जाने पर शेन वार्न स्वदेश लौटे।
2005-पाकिस्तान में भारी वर्षा के कारण बांध ढहा, 100 से अधिक मरे।
2008-रुस के प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2009-असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।
2010-भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टाग ने भारत-ब्रिटेन असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
2013-रूस के कोमी क्षेत्र में विस्फोट में 18 मजदूर मारे गये।
2018-सारातोव एयरलाइन्स का विमान 703 रूस में दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें 71 लोगों की मौत।
2022-जानेमाने भारतीय फ़िल्म निर्देशक रवि टंडन का निधन।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप