लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सेवानिवृत्त अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा
सेवानिवृत्त अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा
एजेंसी    11 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली।  विपक्ष की अग्निवीर योजना को रद्द किये जाने की मांग के बीच सरकार ने कहा है कि सेवानिवृत्त अग्निवीरों के लिये सभी अर्धसैनिक बलों में सिपाहियों के 10- 10 प्रतिशत पद आरक्षित किये जायेंगे ,साथ ही उन्हें शारीरिक जांच और उम्र में भी छूट दी जायेगी। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल , सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल और रेवले सुरक्षा बल जैसे अर्धसैनिक बलों के महानिदेशकों ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने सेवानिवृत अग्निवीरों की भर्ती के संबंध में सभी तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत अग्निवीरों के लिये बलों में सिपाहियों के 10- 10 प्रतिशत पद आरक्षित किये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को शारीरिक परीक्षण में कुछ छूट दी जायेगी, साथ ही उन्हें आयु में भी छूट दी जायेगी। पहले बैच के अग्निवीरों को पांच वर्ष की और इसके बाद के बैच को उम्र में तीन वर्ष की छूट दी जायेगी। उन्होंने कहा कि दोनों बल यह सुनिश्चित करेंगे कि सेवानिवृत अग्निवीरों को भर्ती में इन छूट का अधिक से अधिक लाभ मिले। अग्निवीरों को शारीरिक परीक्षण में छूट पर सरकार की ओर से कहा गया है कि अग्निवीरों की भर्ती के समय उनका शारीरिक परीक्षण किया जाता है और जिसके पास यह परीक्षण प्रमाण पत्र होगा, उसे छूट दी जा सकती है। अधिकारियों ने कहा कि सेनाओं में प्रशिक्षित अग्निवीर मिलने से दोनों बलों की क्षमता और दक्षता बढ़ेगी।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर