लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

उ प्र में खान-पान की दुकानों के लिये निर्देश का फायदा देश विरोधी तत्व उठा सकते हैं: मदनी
उ प्र में खान-पान की दुकानों के लिये निर्देश का फायदा देश विरोधी तत्व उठा सकते हैं: मदनी
एजेंसी    20 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली.. .... जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के मार्ग पर ढाबों, रेस्टोंरेंट और खाने-पीने की दुकानों के मालिक आदि के नाम स्पष्ट करने वाले आदेश को ‘धर्म की आड़ में राजनीति’ का खेल करार देते हुये आशंका जतायी है कि इससे देश विरोधी तत्वों को लाभ उठाने का अवसर मिल सकता है।

मौलाना मदनी ने कहा कि वह इस निर्देश की संवैधानिकता को चुनौती देने के विषय में कानूनी सलाह लेने जा रहे हैं।

मौलाना मदनी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि राज्य सरकार के आदेश के कारण प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द्र के वातावरण को गम्भीर क्षति पहुंच सकती है। उन्होंने इस आदेश को नागरिकों के मूल अधिकारों का उल्लंघन भी बताया है।

जमीयत उलमा-ए-हिंद ने इस मसले पर विचार-विमर्श के लिये रविवार को अपनी कानूनी टीम की एक बैठक बुलाने की घोषणा की है और कहा है कि वह इस आदेश के कानूनी एवं संवैधानिक पहलू को चुनौती देने पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि पहले यह आदेश केवल मुजफ़्फ़र नगर प्रशासन ने जारी किया था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सभी कांवड़ यात्रा मार्गों के लिये यह आदेश जारी हो गया है। इसके दायरे में फल और सब्जी विक्रेताओं को भी लाया गया है।

मौलाना मदनी ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को संविधान में इस बात की पूरी आजादी दी गयी है कि वे जो चाहें पहनें, जो चाहें खायें, उनकी व्यक्तिगत पसंद में कोई बाधा नहीं डालेगा, क्योंकि यह नागरिकों के मूल अधिकारों का मामला है। संविधान में स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि देश के किसी नागरिक के साथ उसके धर्म, रंग और जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा और हर नागरिक के साथ समान व्यवहार किया जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लेकिन पिछले कुछ वर्षों से शासन-प्रशासन का जो व्यवहार सामने आया है, उसमें धर्म के आधार पर भेदभाव आम बात हो गयी है।

उन्होंने कहा, “हम सभी धर्मों का आदर करते हैं और दुनिया का कोई धर्म यह नहीं कहता कि आप दूसरे धर्म के मानने वालों से नफ़रत करें। यह कोई पहली कांवड़ यात्रा नहीं है, लम्बे समय से यह यात्रा निकलती आ रही है लेकिन पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी नागरिक को अपनी धार्मिक पहचान बताने के लिये विवश किया गया हो, बल्कि यात्रा के दौरान आम तौर पर देखा गया है कि मुसलमान जगह-जगह कांवड़ यात्रियों के लिए पानी और लंगर का आयाेजन करते आये हैं।”






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप