लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा सहित 24 सैन्य एथलीट दिखायेंगे दम-खम
पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा सहित 24 सैन्य एथलीट दिखायेंगे दम-खम
एजेंसी    20 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली ... पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले 117 भारतीय एथलीटों में से चौबीस (24) सशस्त्र बलों के एथलीट हैं जिनमें टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और स्टार जेवलिन थ्रोअर सूबेदार नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार सशस्त्र बलों के एथलीट खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं और इन 24 एथलीटों में पहली बार दो महिलाएं भी शामिल हैं।

टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले स्वर्ण पदक विजेता सूबेदार नीरज चोपड़ा एक बार फिर शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। उन्होंने वर्ष 2023 एशियाई खेलों, वर्ष 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, वर्ष 2024 डायमंड लीग और वर्ष 2024 पावो नूरमी खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

राष्ट्रमंडल खेलों में वर्ष 2022 की कांस्य पदक विजेता हवलदार जैस्मीन लाम्बोरिया और एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप वर्ष 2023 की कांस्य पदक विजेता सीपीओ रितिका हुड्डा महिला सैन्य कर्मी हैं जो पहली बार खेलों में भाग ले रही हैं। वे मुक्केबाजी और कुश्ती में भाग लेंगी।

सूबेदार अमित पंघाल (मुक्केबाजी), सीपीओ तजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट-पुट), सूबेदार अविनाश मुकुंद साबले (3000 मीटर स्टीपलचेज़), सीपीओ मुहम्मद अनस याहिया, पीओ (जीडब्ल्यू) मुहम्मद अजमल, सूबेदार संतोष कुमार तमिलारासन और जेडब्ल्यूओ मिजो चाको कुरियन (चार गुणा 400 मीटर पुरुष रिले), जेडब्ल्यूओ अब्दुल्ला अबूबकर (ट्रिपल जंप), सूबेदार तरुणदीप राय और सूबेदार धीरज बोम्मादेवरा (तीरंदाजी) और नायब सूबेदार संदीप सिंह (निशानेबाजी) भी उन सैन्य कर्मियों में शामिल हैं जो देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रतिस्‍पर्धा में भाग लेंगे।

पेरिस ओलंपिक में सैन्यकर्मियों की भागीदारी खेल उत्कृष्टता को प्रोत्‍साहन देने और एथलेटिक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन