लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

वेदा का नया पोस्टर रिलीज
वेदा का नया पोस्टर रिलीज
एजेंसी    21 Jul 2024       Email   

मुंबई।  जॉन अब्राहम और शरवरी बाघ अभिनीत फिल्म 'वेदा' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'वेदा' के निर्माताओं ने फिल्म का एक नया पोस्टर सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है, जिसमें शरवरी और जॉन नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में शरवरी घायल नजर आ रही हैं। शरवरी के पैरों पर चोट लगी हुई है और जॉन उन्हें कुछ पीने के लिए देते नजर आ रहे हैं।

शरवरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'वेदा' का एक नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें वह जॉन अब्राहम के साथ नजर आ रही हैं।फिल्म के इस पोस्टर के साथ शरवरी ने एक खास नोट भी लिखा है। शरवरी ने लिखा, अभिमन्यु सर, म्हारी दुनिया में आप एक अकेले ऐसे इंसान हो, जिसने कभी-कोई फर्क नहीं किया। गुरु हो आप मेरे जिसने म्हारा साथ दिया, लड़ना सिखाया, दुनिया की रीति-नीति, सही-गलत सिखाके एक फाइटर बनाया। अन्याय सहना नहीं बल्कि अन्याय के खिलाफ जंग करने का रास्ता आपने सिखाया। आप प्रेरणा हो म्हारी, और मेरे जैसे कई वेदा की। आज गुरू पुर्णिमा के दिन, वादा है ये फाइटर वेदा का आपसे की ये जंग जो अन्याय के खिलाफ छेड़ी है मैंने आखिरतक लड़ूंगी भी और जीतूंगी भी। आपकी शिष्य, वेदा।

निखिल आडवाणी निर्देशित फिल्म वेदा में जॉन और शरवरी के आवा तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 'वेदा' का निर्माण जी स्टूडियोज, उमेश कुमार बंसल, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और जॉन अब्राहम द्वारा किया गया है और मिन्नाक्षी दास द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म वेदा 15 अगस्त को रिलीज होगी।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा