लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

रेल संरक्षा के एक लाख आठ हजार करोड़ रुपए: वैष्णव
रेल संरक्षा के एक लाख आठ हजार करोड़ रुपए: वैष्णव
एजेंसी    23 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली।  देश में रेल दुर्घटनाओं में वृद्धि के बीच आये आम बजट में रेलवे के पूंजीगत आवंटन में एक लाख आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक संरक्षा के लिए व्यय करने का प्रस्ताव किया गया है। रेल, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को मीडिया को बजट प्रस्तावों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में रेलवे के लिए रिकॉर्ड दो लाख 62 हजार 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है जबकि वर्ष 2014 में रेलवे के लिए पूंजीगत आवंटन 35 हजार करोड़ रुपये के आसपास रहता था।

उन्होंने कहा कि इस दो लाख 62 हजार 200 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय में से एक लाख आठ हजार 795 करोड़ रुपये संरक्षा के मद में खर्च किए जाने हैं। संरक्षा के मद में पुरानी रेल पटरियों को बदलना, कवच का नया 4.0 संस्करण लगाना, इंजन एवं कोचों के अनुरक्षण, ओवरब्रिज और अंडरपास बनाने आदि में यह धनराशि खर्च की जाएगी। श्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों की सवारी है। इसलिए जनरल एवं गैर एसी स्लीपर कोचों की मांग बढ़ी है। पूंजीगत व्यय से करीब 10 हज़ार जनरल एवं गैर एसी स्लीपर कोचों के उत्पादन किया जाएगा।

कवच के नये संस्करण के बारे में उन्होंने कहा कि कवच 4.0 में भारतीय रेलवे के सभी तरह की प्रणालियों को समाहित करते हुए नया साफ़्टवेयर बनाया गया है। जिसे दो तीन पहले ही आरडीएसओ लखनऊ से स्वीकृति हासिल हुई है। अब इसको तेजी से बड़े पैमाने पर उत्पादन करके अधिक से अधिक लाइनों पर लगाया जाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि रोज़गार की दृष्टि से देखें तो संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के 10 साल के शासनकाल में चार लाख 16 हजार नियुक्तियां हुईं थीं जबकि मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में पांच लाख से अधिक लोगों को रेलवे की नौकरी मिली है। इस वर्ष भी 38 से 40 हजार लोगों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

श्री वैष्णव ने कहा कि इस साल भी नयी परियोजनाओं पर फोकस बना रहेगा। जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में नयी लाइनों पर काम तेजी से चल रहा है। जम्मू-कश्मीर में कटरा से रियासी के बीच सुरंग संख्या एक में काम हो रहा है। बाकी लाइन करीब-करीब तैयार है। उम्मीद है कि दो से तीन महीने में यह काम भी पूरा हो जाएगा।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली