लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

विक्रांत मैसी-दीपक डोबरियाल की फिल्म
विक्रांत मैसी-दीपक डोबरियाल की फिल्म 'सेक्टर 36' ,13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
एजेंसी    12 Aug 2024       Email   

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल की फिल्म 'सेक्टर 36' ,13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित क्राइम थ्रिलर सेक्टर 36, में विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल की मुख्य भूमिका है।सच्ची घटनाओं से प्रेरित, सेक्टर 36 झुग्गी बस्ती से कई बच्चों के लापता होने की कहानी है।मेकर्स ने फिल्म सेक्टर 36 का नया पोस्टर साथ करते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। । फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि अस्पष्टीकृत गायबियां, एक घातक पीछा और काला सच। अविश्वसनीय विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल इस खौफनाक क्राइम-थ्रिलर में अभिनय करते हैं, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

दिनेश विजान द्वारा निर्मित और आदित्य निंबालकर द्वारा निर्देशित फिल्म सेक्टर 36 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 13 सितंबर को रिलीज होगी।निर्माता दिनेश विजन ने कहा, 'हम नेटफ्लिक्स के साथ फिर से काम करने और सेक्टर 36 जैसी कहानी पर काम करने के लिए उत्साहित हैं, जो बेहद संवेदनशील फिल्म है। हमारे लिए, यह एक ऐसी कहानी है जिसे बताया जाना जरूरी था। यह फिल्म कई परतों वाली है, जो इंसानी दिमाग में गहराई तक उतरती है. विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल ने बेहतरीन अभिनय किया है।






Comments

अन्य खबरें

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान