लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों के बीच अमेरिका में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की शुरुआत
फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों के बीच अमेरिका में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की शुरुआत
एजेंसी    20 Aug 2024       Email   

शिकागो।  अमेरिका में इलिनोइस प्रांत के शिकागो स्थित यूनाइटेड सेंटर में सोमवार को फिलिस्तीनी समर्थकों के प्रदर्शन के बीच डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की साेमवार को शुरुआत हुई। इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष से निपटने के लिए बाइडेन प्रशासन के तौर-तरीकों पर असंतोष जताने के लिए यहां आयोजन स्थल के पास हजारों की संख्या में फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया। हजारों फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने बाइडेन प्रशासन की इज़राइल नीति के प्रति असंतोष और नाराजगी जताने के लिए मार्च किया। सात अक्टूबर- 2023 को संघर्ष के शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी पर इज़राइली हमलों में फिलिस्तीनी मौतों की संख्या 40,000 को पार कर गयी है।

कन्वेंशन के उद्घाटन के मौके पर पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स के अध्यक्ष सीन फेन दोनों ने प्राइम-टाइम भाषण दिए। श्री बाइडेन ने लगभग एक घंटे का मुख्य भाषण दिया, जिसमें उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद से अपनी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।भाषण के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर जबानी हमला किया और मतदाताओं से उपराष्ट्रपति एवं डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार सुश्री कमला हैरिस का समर्थन करने का आग्रह किया। बाइडेन ने कहा, “वह(सुश्री हैरिस) सख्त और अनुभवी हैं तथा उनमें बहुत ईमानदारी है। श्री बाइडेन के भाषण के बाद डेमोक्रेट सम्मेलन के लिए एकत्र हुए श्री ट्रम्प ने अपने प्रतिद्वंद्वी की आलोचना करने के लिए सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा , “ कमला हैरिस इस बात का जवाब नहीं दे सकती हैं कि वह अपनी किसी भी नयी उदार खर्च योजना के लिए भुगतान कैसे करेंगी जो हमारे देश को दिवालिया कर देगी। रियल क्लियर पॉलिटिक्स की ओर से संकलित नवीनतम पोल डेटा के अनुसार सुश्री हैरिस विस्कॉन्सिन में श्री ट्रम्प से 1.0 प्रतिशत और मिशिगन में 2.0 प्रतिशत अंक आगे हैं जबकि पेंसिल्वेनिया में वह 0.2 प्रतिशत अंकों से पीछे हैं।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर