लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अदा शर्मा ने डिज़्नी+ हॉटस्टार की नई सीरीज़
अदा शर्मा ने डिज़्नी+ हॉटस्टार की नई सीरीज़ 'रीता सान्याल' में निभाया वकील का किरदार
एजेंसी    25 Sep 2024       Email   

मुंबई।  अभिनेत्री अदा शर्मा ने डिज़्नी+ हॉटस्टार की नई सीरीज़ 'रीता सान्याल' में वकील का किरदार निभाया है। शो ‘रीता सान्‍याल’, को राजेश्वर नायर और कृष्णन अय्यर ने कीलाइट प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है और इसके निर्देशक अभिरूप घोष हैं। यह सीरीज प्रसिद्ध लेखक अमित खान द्वारा रचित किरदार पर आधारित है। ‘रीता सान्‍याल’ 14 अक्टूबर, 2024 से केवल डिज़्नी+ हॉटस्टार पर मोबाइल पर फ्री में स्ट्रीम होगी।

राजेश्वर नायर, निर्माता और सह-संस्थापक, कीलाइट प्रोडक्शंस ने कहा, रीता सान्याल एक ऐसी सीरीज है जो रहस्य, भावना और रोमांच से भरी हुई है। इसमें स्‍टोरीटेलिंग की वह हर चीज है, जो मुझे पसंद है। यह मनोरंजक एवं दिलचस्प है और आपको बांध कर रखती है। अदा ने रीता का किरदार बहुत अच्छे से निभाया है और उसे जीवंत कर दिया है। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और उन्होंने इस किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। मुझे दर्शकों को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर हमारे साथ इस सफर पर लेकर चलने का बेसब्री से इंतजार है। यह हमारे लिए बहुत मेहनत और प्यार का काम रहा है, और मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना हमें इसे बनाते समय मजा आया।

अदा शर्मा, ने कहा, "मैं हमेशा से रीता सान्याल जैसा किरदार निभाना चाहती थी। मुझे खुशकिस्मती से कभी टाइपकास्ट नहीं किया गया और मैंने विभिन्न प्रकार के किरदार निभाए हैं – कुछ प्रशंसनीय, कुछ डरावने, कुछ प्यारे और कई ऐसे जो मुझसे अलग हैं। लेकिन जब मैंने रीता सान्याल की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुझे पता था कि यह शो मेरे लिए है। एक्टर्स के रूप में, हमें अलग-अलग किरदारों को निभाने के लिये विभिन्न प्रोजेक्ट्स करने होते हैं। यहां मुझे एक ही शो में 10 लोगों का रोल निभाने का मौका मिला! इसमें एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिल, और क्राइम सब कुछ है! यह सीरीज एक लड़की की चुनौतियों का सार पेश करती है जो वकील और जासूस के रूप में सफल होने की कोशिश कर रही है। इसकी खास बात यह है कि रीता सान्याल एक कॉमिक बुक की तरह है। यह मजेदार, रोमांचक और भव्‍य है। मैं दर्शकों को मेरे और डिज़्नी+ हॉटस्टार के साथ इस अद्भुत यात्रा पर ले जाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। इस सीरीज में राहुल देव, अंकुर राठी और माणिक पपनेजा जैसे बेहतरीन कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आयेंगे।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन