लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राहुल-प्रियंका को संभल जाने की अनुमति मिले : कांग्रेस
राहुल-प्रियंका को संभल जाने की अनुमति मिले : कांग्रेस
एजेंसी    04 Dec 2024       Email   

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए जा रहे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्य सरकार की ओर से दिल्ली की सीमा पर ही रोके जाने पर विरोध जताते हुए कहा है कि दोनों नेताओं की मानवीयता का सम्मान करते हुए उन्हें संभल जाने की इजाजत दी जानी चाहिए।

कांग्रेस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री गांधी तथा श्रीमती वाड्रा के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल संभल जा रहा था, लेकिन उन सबको गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश की सीमा पर रोक दिया गया है। पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता के नेतृत्व में जा रहे प्रतिनिधिमंडल को संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार से मिलने से क्यों रोका जा रहा है, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। ऐसे पीड़ितों के साथ खड़ा होना मानवता का मूल मंत्र है। जिन लोगों ने इतना दुख और क्षति झेली हो, उनको सांत्वना देने जाने की इजाज़त देनी चाहिए लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार वहां जा रहे नेताओं को रोक रही है।

कांग्रेस ने कहा, “राहुल जी का आदर्श वाक्य रहा है ‘नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान’ और जब सत्ताधारी शासन ने नफ़रत का माहौल बनाया है, तो विपक्ष के तौर पर हमारा कर्तव्य है कि हम करुणा, सहानुभूति और प्यार लाएँ।”

पार्टी ने कहा, “हम अपने देश में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के हित में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए दृढ़ हैं, यूपी सरकार को प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने की अनुमति देनी चाहिए।”






Comments

अन्य खबरें

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य