लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

चीन मुद्दे पर संसद में व्यापक चर्चा कराये सरकार: कांग्रेस
चीन मुद्दे पर संसद में व्यापक चर्चा कराये सरकार: कांग्रेस
एजेंसी    08 Dec 2024       Email   

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने कहा है कि चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल में संसद में जो बयान दिया है, उसमें स्पष्टीकरण का मौका नहीं दिया गया है इसलिए इस मुद्दे पर संसद में व्यापक चर्चा की जानी चाहिए। पार्टी ने कहा है कि चीन के साथ सीमा पर विवाद की जो स्थिति है, उसमें चीन की तरफ से किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। हाल के वर्षों में चीन के साथ हमारी आर्थिक निर्भरता बढ़ी है, इसलिए संसद में इस मुद्दे पर रणनीतिक और आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार को चर्चा करानी चाहिए और जो सवाल इस मुद्दे पर आए उन पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा, “हमें विदेश मंत्री के बयान पर किसी भी तरह के स्पष्टीकरण की मांग नहीं रखने दी गई थी। संसद को चीन के साथ सीमा पर चुनौतियों से निपटने के सामूहिक संकल्प पर बात करने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून 2020 को चीन को लेकर बयान दिया था कि हमारी सीमा में 'ना कोई घुस आया है और न ही कोई घुसा हुआ है' यह बयान असत्य था जिससे भारत की स्थिति कमजोर हुई थी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने इस साल अक्टूबर में एक बयान में कहा था कि हम 2020 से पूर्व की स्थिति में वापस आना चाहते हैं और उसके बाद ही सैनिकों की वापसी, सीमा पर तनाव कम करने और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर ‘नॉर्मल मैनेजमेंट’ की बात करेंगे। विदेश मंत्री ने संसद के इसी सत्र में बयान दिया है कि चीन के साथ हाल में हुई भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 32वीं बैठक में हुई बातचीत 2020 की स्थिति का समाधान करने वाली है। कांग्रेस नेता ने कहा कि चीन के साथ सीमा पर विवाद को लेकर विदेश मंत्री ने जो बयान दिया है, उसमें यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि स्थिति में क्या बदलाव आया है, इसलिए सरकार को इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करानी चाहिए।






Comments

अन्य खबरें

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।