लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

ऑटो चालकों का करायेंगे 10 लाख रुपये का जीवन बीमा: केजरीवाल
ऑटो चालकों का करायेंगे 10 लाख रुपये का जीवन बीमा: केजरीवाल
एजेंसी    10 Dec 2024       Email   

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (आप)के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार बनने पर ऑटो चालकों को 10 लाख रुपये का जीवन बीमा कराया जाएगा। श्री केजरीवाल ने आज कहा,“ दिल्ली में सरकार बनने के बाद हर ऑटोवाले का 10 लाख का जीवन बीमा और पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा किया जाएगा। ऑटोवाले को बेटी की शादी करने के लिए एक लाख रुपए, वर्दी के लिए साल में दो बार 2500 रुपए दिए जाएंगे और बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग का खर्च हमारी सरकार उठाएगी। इसके साथ ही ऑटोवालों की मांग पर "पूछो एप" को दोबारा शुरू किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि पहला चुनाव जिताने में ऑटोवालों ने बहुत सहयोग दिया था। यकीन है कि इस बार भी अपनी हर सवारी को ‘आप’को वोट देने के लिए तैयार करेंगे। उन्होंने कहा,“ मुझे याद है कि हमें पहला चुनाव जीताने में ऑटो वालों ने बहुत सहयोग किया था। मुझे इस बार भी पूरा यकीन है कि दिल्ली के सारे ऑटोवाले हर सवारी से बात करेंगे। एक ऑटोवाला दिन में 10-15 सवारियों को बैठाता है। तो ऑटोवाला 10-15 लोगों को कंविंस कर सकता है।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर