लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

इंग्लैंड की महिला टीम ने 395 रनों पर पारी की घोषित
इंग्लैंड की महिला टीम ने 395 रनों पर पारी की घोषित
एजेंसी    16 Dec 2024       Email   

ब्लूमफोंटेन (दक्षिण अफ्रीका)।  माया बाउचियर (126) और नेट साइबर ब्रंट (128) रनों की शतकीय पारियों के दम पर इंग्लैंड की महिला टीम ने इकलौते टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को नौ विकेट पर 395 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी और इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के 113 रन पर दो विकेट झटक कर मैच अपनी पकड़ बना ली हैं। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट मैच के दूसरे दिन 92 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर अपनी पहली पारी 395 रन बनाकर घोषित कर दी। माया बाउचियर ने 154 गेंदोें में 22 चौके और दो छक्के लगाते हुए (126) रनों की पारी खेली। वहीं नेट साइबर ब्रंट ने 145 गेंदों में 18 चौके लगाते हुये (128) रन बनाये। इनके अलावा एमी जोंस (39), कप्तान हीथर नाइट (20), टैमी बोमॉन्ट (21) और सोफ़ी एकल्सटन (21)रन बनाकर आउट हुई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एन म्लाबा ने चार विकेट लिये। अयांडा हलुबी ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। मैरिजान कैप्प और टुमी सेखुखुने ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 21 के स्कोर पर अन्नेका बोश (छह) का विकेट गवां दिया। दिन का आखिरी विकेट अनरी डर्कसन (41) के रूप में गिरा। दिन का खेल समाप्त होने के समय दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 113 रन बना लिये थे और कप्तान लॉरा वुलफार्ट (नाबाद 58)रन क्रीज पर मौजूद थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर से 268 रन पीछे हैं। इंग्लैंड की महिला टीम की ओर से लॉरेन फाइलर और लॉरेन बेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।






Comments

अन्य खबरें

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31

यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत
यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत

नयी दिल्ली .... विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए ड्रोन ट्रेनिंग नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूक्रेन के छह नागरिकों को वाणिज्य दूतावास से संपर्क की सुविधा के

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने