लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

संसद परिसर में धक्कामुक्की में घायल सांसद चिकित्सा निगरानी में
संसद परिसर में धक्कामुक्की में घायल सांसद चिकित्सा निगरानी में
एजेंसी    20 Dec 2024       Email   

नयी दिल्ली।  राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने शुक्रवार को कहा कि घायल सांसदों की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। अस्पताल में सांसदों का उपचार कर रहे एक डाक्टर ने यहां बताया कि दोनों सांसदों की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें अभी भी चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों सांसदों को आईसीयू में रखा गया है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। रक्तचाप नियंत्रण में हैं। सांसद महेश राजपूत को अभी भी सिर में भारीपन बना हुआ है और चक्कर आने की शिकायत हैं। सांसद प्रताप सारंगी को हृदय संबंधी शिकायतें हैं। इसलिए दोनों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि श्री सारंगी की आंख के ऊपर गहरा कट हैं जिसके कारण उन्हें टांकें लगाये गये हैं। दोनों सांसदों की एमआरआई जैसी जांच करायी गयी है। उन्होंने बताया कि सांसदों को अभी कई दिन अस्पताल में रहना पड़ सकता है। संसद भवन परिसर में कल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष के सांसदों के बीच धक्कामुक्की हो गयी थी जिसमें भाजपा के सांसद श्री सारंगी और श्री राजपूत को घायल हो गये थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।







Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप